रांची : टाइम्स स्क्वायर में क्रिकेट विश्वकप का प्रसारण बंद

Updated at : 08 Jul 2019 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : टाइम्स स्क्वायर में क्रिकेट विश्वकप का प्रसारण बंद

रांची : मोरहाबादी मैदान में विकसित किये जा रहे टाइम्स स्क्वायर में लगे विशालकाय एलइडी स्क्रीन पर क्रिकेट विश्वकप में भारत के मैचों का प्रसारण किया जा रहा है. लेकिन, विश्वकप के अंतिम पड़ाव पर पहुंचने के पहले ही यहां मैच का प्रसारण यहां बंद कर दिया गया है. भारत के पिछले दो मैचों का […]

विज्ञापन
रांची : मोरहाबादी मैदान में विकसित किये जा रहे टाइम्स स्क्वायर में लगे विशालकाय एलइडी स्क्रीन पर क्रिकेट विश्वकप में भारत के मैचों का प्रसारण किया जा रहा है. लेकिन, विश्वकप के अंतिम पड़ाव पर पहुंचने के पहले ही यहां मैच का प्रसारण यहां बंद कर दिया गया है. भारत के पिछले दो मैचों का प्रसारण नहीं किया गया है. मैच देखने के लिए मोरहाबादी मैदान पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा है.
पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के कारण मोरहाबादी मैदान बदहाल हो गया है. मैदान में जहां-तहां पानी जमा हो गया है. मिट्टी गीली होने के कारण मैदान कीचड़ से भर गया है. रविवार को मॉर्निंग वॉक करने के लिए मोरहाबादी पहुंचे लोगों को इसके लिए काफी परेशानी उठानी पड़ी. इस संबंध में जुडको के जीएम अशोक कुमार ने बताया कि मैचों का प्रसारण बंद होने की जानकारी उन्हें नहीं. वे सोमवार को बतायेंगे कि यहां मैच का प्रसारण क्यों बंद कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola