मॉनसून का हाल : झारखंड, बिहार, बंगाल में उम्मीद से कम बारिश
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पूर्वी भारत में 36 प्रतिशत कम बारिश नयी दिल्ली : मॉनसून लगभग पूरे देश में आ गया है, लेकिन मौसम विभाग के तीन चौथाई उप मंडल अब भी कम बारिश की श्रेणी में हैं. सबसे कम बारिश पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में हुई है. यहां 36 फीसदी कम वर्षा हुई. इसी क्षेत्र में पश्चिम बंगाल, […]
विज्ञापन
पूर्वी भारत में 36 प्रतिशत कम बारिश
नयी दिल्ली : मॉनसून लगभग पूरे देश में आ गया है, लेकिन मौसम विभाग के तीन चौथाई उप मंडल अब भी कम बारिश की श्रेणी में हैं. सबसे कम बारिश पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में हुई है. यहां 36 फीसदी कम वर्षा हुई. इसी क्षेत्र में पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड और सभी पूर्वोत्तरी राज्य आते हैं.
इसके बाद दक्षिणी प्रायद्वीप आता है, जहां 30 प्रतिशत कम बारिश हुई है. मध्य भारत में अच्छी बारिश हुई है. दक्षिण प्रायद्वीप के 10 उपमंडल में से सात में वर्षा हुई. मालूम हो कि मौसम विभाग के चार मंडल हैं, जो 36 उपमंडल में विभाजित हैं. इनमें से 24 उप मंडलों में ‘कम’ बारिश हुई है.
अच्छी बात यह है कि इस महीने के शुरू में समग्र माॅनसून कमी 33 फीसदी थी, जो घटकर 21 प्रतिशत हो गयी है. झारखंड में भी पिछले वर्ष की तुलना में कम बारिश हुई है. इस कारण धान की खेती भी प्रभािवत होने की आशंका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










