रांची : रिम्स में तैनात जवानों और अफसरों को एसएसपी ने किया ब्रीफ
Updated at : 01 Jul 2019 9:43 AM (IST)
विज्ञापन

रिम्स में सुरक्षा के लिए सैप के 100 जवान तैनात, जिला पुलिस के भी 20 जवान रहेंगे रांची : रिम्स की सुरक्षा में तैनात सैप के जवानों और पुलिस अफसरों को रविवार को एसएसपी अनीश गुप्ता ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से ब्रीफ किया. एसएसपी ने सभी को सुरक्षा में मुस्तैद रहने का निर्देश दिया. स्पष्ट […]
विज्ञापन
रिम्स में सुरक्षा के लिए सैप के 100 जवान तैनात, जिला पुलिस के भी 20 जवान रहेंगे
रांची : रिम्स की सुरक्षा में तैनात सैप के जवानों और पुलिस अफसरों को रविवार को एसएसपी अनीश गुप्ता ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से ब्रीफ किया.
एसएसपी ने सभी को सुरक्षा में मुस्तैद रहने का निर्देश दिया. स्पष्ट निर्देश दिया कि चिकित्सक या मरीज के साथ अगर कोई दुर्व्यवहार करता है, तो तत्काल उसके खिलाफ कार्रवाई की जाये. एसएसपी ने बताया कि रिम्स परिसर में सुरक्षा के दृष्टिकोण से सैप के 100 जवान और जिला पुलिस की महिला जवान और एएसआइ को मिला कर 20 पुलिसकर्मियों और अफसरों की तैनाती की गयी है. रिम्स की सुरक्षा-व्यवस्था का प्रभारी डीएसपी बचनदेव कुजूर को बनाया गया है. सभी को निर्देश दिया गया कि वे रिम्स निदेशक के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे. कैदी वार्ड, इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर के समीप सुरक्षा में क्यूआरटी की एक-एक टीम तैनात की गयी है.
एसएसपी के अनुसार सुरक्षा-व्यवस्था के अलावा रिम्स की ट्रैफिक व्यवस्था के लिए दो ट्रैफिक पोस्ट बनाये गये हैं. किसी भी वाहन को अवैध तरीके से पार्किंग नहीं करने दिया जायेगा. एंबुलेंस से रिम्स आने-जाने के दौरान ट्रैफिक की विशेष व्यवस्था रहेगी. सुरक्षा के लिहाज से जवानों को अन्य बिंदुओं पर भी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




