रांची : 15 से मेन रोड में लागू होगी पार्किंग की नयी व्यवस्था, जगह चिह्नित

Updated:
विज्ञापन

इस बार 16 जोन में बांटा जायेगा पूरी सड़क को, अलग-अलग ठेकेदारों को दी जायेगी जिम्मेदारी रांची : मेन रोड को व्यवस्थित करने के लिए रांची नगर निगम ने नया पार्किंग का प्लान तैयार किया है. पूर्व में जहां पूरे मेन रोड की पार्किंग का ठेका केवल एक ही ठेकेदार को दिया जाता था, वहीं […]

विज्ञापन
इस बार 16 जोन में बांटा जायेगा पूरी सड़क को, अलग-अलग ठेकेदारों को दी जायेगी जिम्मेदारी
रांची : मेन रोड को व्यवस्थित करने के लिए रांची नगर निगम ने नया पार्किंग का प्लान तैयार किया है. पूर्व में जहां पूरे मेन रोड की पार्किंग का ठेका केवल एक ही ठेकेदार को दिया जाता था, वहीं अब इसे 16 हिस्से में बांटा गया है. यह नयी व्यवस्था 15 जुलाई से लागू हो जायेगी.
नयी पार्किंग व्यवस्था के लिए रांची नगर निगम ने मेन रोड में 16 स्पॉट चिह्नित किये हैं. लेकिन, इसमें भी केवल दो जगहों (हनुमान मंदिर टैक्सी स्टैंड और अंजुमन प्लाजा के सामने) पर ही वाहन खड़ा करने का जगह है. शेष 14 जगहों पर सड़कों पर ही वाहन पार्क होंगे, क्योंकि यहां कोई पार्किंग स्थल नहीं है. नगर निगम के ठेकेदार यहां सड़क पर ही वाहन खड़ा करने वालों से पैसे वसूलेंगे.
इन 16 जगहों को चुना गया है
– कचहरी चौक काली मंदिर से कमिश्नर ऑफिस की उत्तरी सड़क किनारे तक – शारदा बाबू लेन केवल दोपहिया वाहन के लिए – अलबर्ट एक्का चौक से सर्जना चौक वाया सदर अस्पताल की बाउंड्री साइड तक – अंजुमन प्लाजा के विपरीत का तिकोने स्थल पर – गुप्ता भंडार से लेदर वर्ल्ड तक वाया इंडिया होटल तक – सेनको के बगल से एसी मार्केट के गेट तक – चर्च कॉम्प्लेक्स के सामने से नाइस फर्नीचर तक – नाइस फर्नीचर से भारत शू तक वाया रोस्पा टावर – सिटाडेल बिल्डिंग के बाहर से लेकर हाेराइजन होंडा शोरूम तक – रांची क्लब कॉम्प्लेक्स के बाहर – अमिटी विवि से मान्यवर शोरूम तक – बिग बाजार के सामने – वेद टेक्सटाइल से निशान ऑटोमोबाइल तक – हीरो शोरूम से लेकर वी मार्ट तक – हनुमान मंदिर टैक्सी स्टैंड – विशाल मेगामार्ट से हनुमान मंदिर तक
शुरू के 10 मिनट फ्री होगी वाहनों की पार्किंग
नयी व्यवस्था के तहत किसी भी वाहन के लिए 10 मिनट की पार्किंग फ्री रहेगी. 10 मिनट से अधिक देर तक वाहन खड़ा करने पर संबंधित वाहन से पार्किंग शुल्क लिया जायेगा. दोपहिया वाहन से तीन घंटे के लिए 10 रुपये और चारपहिया वाहन से तीन घंटे के लिए 40 रुपये वसूले जायेंगे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola