इटकी :एसटीएस प्रशिक्षण का समापन, बंटे प्रमाणपत्र
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
इटकी : राज्य यक्ष्मा प्रदर्श केंद्र द्वारा इटकी यक्ष्मा आरोग्यशाला के सभागार में एसटीएस प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हुआ. मौके पर प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाणपत्र का वितरण किया गया. कार्यक्रम के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यरत एसटीएस कर्मियों को उच्च तकनीक से यक्ष्मा रोगियों की जांच कर पहचान करने, समुचित इलाज किये जाने […]
विज्ञापन
इटकी : राज्य यक्ष्मा प्रदर्श केंद्र द्वारा इटकी यक्ष्मा आरोग्यशाला के सभागार में एसटीएस प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हुआ. मौके पर प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाणपत्र का वितरण किया गया.
कार्यक्रम के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यरत एसटीएस कर्मियों को उच्च तकनीक से यक्ष्मा रोगियों की जांच कर पहचान करने, समुचित इलाज किये जाने व अपनी निगरानी में रोगियों को पूर्ण दवा खिलाने सहित कई जानकारियां उपलब्ध करायी गयी. ऑनलाइन मरीजों की जानकारी रखने व डाटा उपलब्ध कराने की भी बात कही गयी.
कार्यक्रम में केंद्र के निदेशक डॉ रंजीत प्रसाद, राज्य यक्ष्मा प्रशिक्षक डॉ ए मित्रा, डब्ल्यूएचओ के डॉ राजा भाव ओले, डब्ल्यूएचपी के राजीव कुमार, शिशिर प्रियदर्शी, कंचन प्रसाद, विजय शाही शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन