रांची : विक्रांत चौक के समीप दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

Updated:
विज्ञापन

आग लगने के बाद फ्लैट में भरा धुआं, कूद कर बचायी जान रांची : लोअर बाजार थाना क्षेत्र के चर्च रोड स्थित विक्रांत चौक के समीप हाफिज मो असलम और मो नसिर की दुकान में रविवार को आग लग गयी. दुकान में फोम व रेक्सीन से सोफा सहित अन्य सामान बनाने का काम होता है. […]

विज्ञापन
आग लगने के बाद फ्लैट में भरा धुआं, कूद कर बचायी जान
रांची : लोअर बाजार थाना क्षेत्र के चर्च रोड स्थित विक्रांत चौक के समीप हाफिज मो असलम और मो नसिर की दुकान में रविवार को आग लग गयी. दुकान में फोम व रेक्सीन से सोफा सहित अन्य सामान बनाने का काम होता है.
बताया जाता है कि आग शॉट सर्किट की वजह से लगी थी. आग की लपटें इतनी तेज थी एक दुकान का शटर जल कर नीचे गिर गया. घटना के बाद दुकान के ऊपर फ्लैट में धुआं भर गया, जिसके कारण फ्लैट में रहने वाले और आस- पास के लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गयी.
स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए पानी डाला, लेकिन असफल रहे. हालांकि लोगों ने तत्काल घटना की सूचना लोअर बाजार पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी. लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर नहीं पहुंची. इसे लेकर लोगों ने नाराजगी भी जाहिर की. बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया.
लेकिन इससे पहले दुकान में रखी मशीन सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गये. जानकारी के अनुसार दुकान के ऊपर बने फ्लैट में परिवार और लॉज में लड़कियां रहती हैं. आग लगने की वजह से फ्लैट में धुआं भरने लगा, जिसके कारण लोगों का दम घुटने लगा. दुकान में लगी आग की लपटें इतनी तेज थी कि थोड़ी ही देर में ऊपरी तल्ले पर पहुंचने लगा. पूरा बिल्डिंग धुआं से भर गया.
इसी वजह से हॉस्टल में रहनेवाली लड़कियां बचाने के लिए शोर मचाने लगीं. स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के दौरान कुछ लड़कियों ने बगल की बिल्डिंग में कूद कर पहुंची और जान बचायी. बताया जाता है कि शॉट सर्किट की वजह से आग पहले नासिर की दुकान में लगी होगी. इसके बाद हाफिज मो असलम की दुकान को आग ने चपेट में ले लिया. घटना के दौरान दुकान में कोई मौजूद नहीं था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola