रांची : परीक्षा से एक दिन पहले प्रवेश पत्र का वितरण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मारवाड़ी महिला कॉलेज में डंडा लेकर छात्राओं की लाइन लगवा रहे थे अध्यक्ष आरिफ हुसैन रांची : मारवाड़ी कॉलेज में सोमवार से स्नातक सेमेस्टर दो की परीक्षा शुरू होगी. परीक्षा से एक दिन पहले मारवाड़ी महिला कॉलेज में प्रवेश पत्र का वितरण किया गया . रविवार को कॉलेज बंद होने के कारण शनिवार को सभी […]
विज्ञापन
मारवाड़ी महिला कॉलेज में डंडा लेकर छात्राओं की लाइन लगवा रहे थे अध्यक्ष आरिफ हुसैन
रांची : मारवाड़ी कॉलेज में सोमवार से स्नातक सेमेस्टर दो की परीक्षा शुरू होगी. परीक्षा से एक दिन पहले मारवाड़ी महिला कॉलेज में प्रवेश पत्र का वितरण किया गया . रविवार को कॉलेज बंद होने के कारण शनिवार को सभी छात्राएं एक साथ प्रवेश पत्र लेने के लिए कॉलेज पहुंच गयीं. इससे कॉलेज में काफी भीड़ हो गयी.
छात्राओं को घंटों धूप में खड़ा रहना पड़ा. इससे उन्हें काफी परेशानी हुई. प्रवेश पत्र के लिए कॉलेज में पर्याप्त संख्या में काउंटर नहीं बनाया गया था. छात्राओं को प्रवेश पत्र के लिए घंटों धूप में खड़ा रहना पड़ा. प्रवेश पत्र वितरण को लेकर कॉ��ेज की ओर से पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गयी थी. देखा गया कि कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष आरिफ हुसैन डंडा लेकर छात्राओं की लाइन लगवा रहे थे. जो छात्राएं बैठी हुई थीं, उन्हें उठाकर लाइन में खड़ा कराया जा रहा था. छात्र संघ अध्यक्ष कॉलेज ड्रेस में भी नहीं थे. आजसू ने छात्र संघ अध्यक्ष के व्यवहार की निंदा की है.
आजसू के रांची विवि अध्यक्ष नीतीश सिंह ने कहा कि मारवाड़ी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष आसिफ हुसैन द्वारा छात्राओं को डंडा लेकर लाइन में लगवाना गलत है. घंटों धूप में खड़ी छात्राएं छांव में बैठी थी, तो उन्हें उठाने का अधिकार अध्यक्ष को किसने दिया. इधर अभाविप ने भी इसकी निंदा की है. संघ के कार्यालय मंत्री गोपाल कृष्ण दूबे ने इसकी निंदा की है. इस संबंध में कॉलेज के इंटरमीडिएट सेक्शन के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ एएन शाहदेव ने कहा कि पहला दिन होने के कारण थोड़ी परेशानी हुई. आगे ठीक कर दिया जायेगा.
क्या कहते हैं छात्र संघ अध्यक्ष
रांची : छात्र संघ अध्यक्ष आरिफ हुसैन ने कहा कि उन्हें प्रवेश पत्र वितरण में हो रही परेशानी को लेकर छात्राओं ने फोन किया था. इसके बाद वे कॉलेज गये थे. काउंटर पर जो छात्राएं लाइन से अलग भीड़ लगाकर खड़ी थीं, उन्हें लाइन में लगने के लिए कहा. कॉलेज में फेस्ट के करण प्रवेश पत्र का वितरण पहले नहीं हो पाया था. परीक्षा से एक दिन पहले प्रवेश पत्र वितरण पर उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से विरोध भी जताया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










