इस दिन झारखंड में प्रवेश कर सकता है मॉनसून, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड में 20 जून के बाद मानसून के आगमन की संभावना के बीच राजधानी रांची और दक्षिण झारखंड के इलाकों में छिट-पुट बारिश हो सकती है. गुरुवार के तापमान की बात करें तो राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यहां अधिकतम तापमान में सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड में 20 जून के बाद मानसून के आगमन की संभावना के बीच राजधानी रांची और दक्षिण झारखंड के इलाकों में छिट-पुट बारिश हो सकती है. गुरुवार के तापमान की ��ात करें तो राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यहां अधिकतम तापमान में सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

गर्मी और हीट वेव से झुलस रहे प्रदेश को कुछ इलाकों में छिट-पुट बारिश से थोड़ी राहत मिली. मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि जब तक वायु च्रक्रवात का प्रभाव अरब सागर में पूरी तरह से समाप्त नहीं हो जाता, तबतक मॉनसून के आगे बढ़ने की संभावना कम है. उन्होंने कहा कि चक्रवात के प्रभाव को खत्म होने में चार से पांच दिन का वक्त और लग सकता है. इसके बाद बंगाल की खाड़ी से होते हुए मॉनसून झारखंड में प्रवेश करेगा.

शर्मा ने बताया कि 22 से 23 तारीख के बीच मॉनसून के झारखंड में प्रवेश करने की संभावना बन रही है.उन्होंने बताया कि आगामी दो दिनों तक गढ़वा, पलामू, लातेहार व चतरा जिले में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है.

आपको बता दें कल से ही रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में आसमान में बादल नजर आ रहे हैं जिससे लोगों को राहत महसूस हो रही है. ये हाई क्लाउड्स हैं. आज रांची का तापमान 38 से 39 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. आज दोपहर तक लोगों को उमस महसूस होगी और शाम के वक्त रांची के आसपास और दक्षिण झारखंड में हल्की बारिश होगी और कहीं-कहीं वज्रपात होने की संभावना है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola