हीट वेब की चपेट में झारखंड, फिलहाल नहीं मिलने वाली राहत

Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड में मॉनसून की बारिश की संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है. मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी राजधानी रांची व डालटनगंज में हीट वेव यानी लू चला जिसने आम जनजीवन को प्रभावित किया. मौसम विभाग की मानें तो इन दो जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य तापमान की अपेक्षा 7.0 डिग्री सेल्सियस […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड में मॉनसून की बारिश की संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है. मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी राजधानी रांची व डालटनगंज में हीट वेव यानी लू चला जिसने आम जनजीवन को प्रभावित किया. मौसम विभाग की मानें तो इन दो जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य तापमान की अपेक्षा 7.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मंगलवार की बात करें तो रांची का अधिकतम तापमान 40.5 व डालटनगंज का 46.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. गर्म हवाओं के थपेड़ों के कारण लोग घर में ही दुबके नजर आए या फिर इससे बचने के लिए अधिकांश लोग दिनभर अपने कार्यस्थल में बैठे रहे. मौसम विभाग के मुताबिक लोहरदगा, चतरा, गढ़वा, पलामू, लातेहार, गुमला व सिमडेगा के कुछ स्थान में भी हीट वेव का असर नजर आया.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, झारखंड के मीडिल और नार्थ-इस्ट के अलावा देवघर में भी अगले दो-तीन दिन तक गरम हवा चलेगी. हालांकि कुछ इलाकों में छिट-पुट बारिश होगी. कुछ दिनों तक देवघर, दुमका व पाकुड़ से सटे जिलों में तापमान 42 से 43 डिग्री तक रहने की उम्मीद है.इससे पूर्व मई माह के कुछ दिनों तक देवघर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया था.

मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि बुधवार को गढ़वा, पलामू, लातेहार, गुमला, सिमडेगा व पश्चिमी सिंहभूम में कुछ स्थानों पर सीवियर हीट वेव चल सकता है. शर्मा ने बताया कि बुधवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में कुछ स्थानों पर छिट-पुट बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola