अनगड़ा : प्रोत्साहन से निखरती हैं प्रतिभाएं : रामटहल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कुरमी महासभा का अनगड़ा में सप्तम प्रतिभा सम्मान समारोह अनगड़ा : झारखंड कुरमी महासभा के तत्वावधान में रविवार को अनगड़ा में सातवां प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में दसवीं व बारहवीं सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में टॉपर कुरमी समाज के चार दर्जन छा���्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि पूर्व सांसद […]
विज्ञापन
कुरमी महासभा का अनगड़ा में सप्तम प्रतिभा सम्मान समारोह
अनगड़ा : झारखंड कुरमी महासभा के तत्वावधान में रविवार को अनगड़ा में सातवां प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में दसवीं व बारहवीं सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में टॉपर कुरमी समाज के चार दर्जन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया.
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि समाज के प्रोत्साहन एवं सहयोग से ही प्रतिभाएं निखरती हैं. अखिल भारतीय कुरमी महासभा के उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर गांधी ने कहा कि मेहनत का कोई शार्टकट नहीं होता. बच्चे लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें.
अध्यक्षता मोहन महतो ने की. इस अवसर पर झाकुम के महासचिव कारीनाथ महतो, कुमेश्वर महतो, डॉ धनंजय कुमार, पंकज कुमार महतो, मुनेश्वर महतो, सेवालाल महतो, शांति महतो, जयप्रभा महतो, बेनीलाल महतो, डॉ सुनील कुमार कश्यप, धनेश्वर महतो, रीता देवी, वृजलाल महतो, दुर्गा महतो, सकल नाथ महतो, जगन्नाथ महतो, विमला देवी, रामेश्वर महतो, राजेंद्र महतो, उमेश महतो, रामलाल महतो सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










