21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रांची : कार्रवाई करने पर प्राध्यापक संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

रांची : झारखंड सहायक प्राध्यापक (अनुबंध) संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरंजन कुमार महतो के नेतृत्व में अनुबंध प्राध्यापकों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को एसएस मेमोरियल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शम्शुन निहार से मिला. कॉलेज के प्रधान सहायक ओनिमा मिंज और अनुबंध प्राध्यापक डॉ.शशि कपूर के बीच उत्पन्न विवाद को लेकर प्राचार्या के साथ प्रतिनिधिमंडल की […]

रांची : झारखंड सहायक प्राध्यापक (अनुबंध) संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरंजन कुमार महतो के नेतृत्व में अनुबंध प्राध्यापकों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को एसएस मेमोरियल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शम्शुन निहार से मिला. कॉलेज के प्रधान सहायक ओनिमा मिंज और अनुबंध प्राध्यापक डॉ.शशि कपूर के बीच उत्पन्न विवाद को लेकर प्राचार्या के साथ प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई. संघ ने सहायक प्राध्यापक के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई पर आंदोलन की चेतावनी दी है.
प्राचार्या ने बताया कि इन मामलों की जांच करने के लिए कॉलेज प्रशासन ने उच्चस्तरीय कमेटी गठित की थी. जांच की रिपोर्ट कॉलेज प्रशासन को मिल गयी है. इस रिपोर्ट को कॉलेज प्रशासन ने रांची विश्वविद्यालय को सौंप दिया है. प्राचार्या ने बताया कि विश्वविद्यालय के निर्देश के अनुरूप इस मामले में कार्रवाई की जायेगी.
संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरंजन महतो ने प्राचार्या से मांग की कि रांची विवि प्रशासन का निर्देश आने के पूर्व कॉलेज प्रशासन द्वारा अनुबंधित प्राध्यापक डॉ.शशि कपूर पर किसी प्रकार की कारवाई नहीं की जाये. अगर अनुबंध प्राध्यापक का स्थानांतरण किसी दूसरे काॅलेज में किया गया तो झारखंड सहायक प्राध्यापक(अनुबंध)संघ जोरदार रूप से विरोध करेगा.
संघ ने इसके खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है. प्रतिनिधिमंडल में डॉ. अभिषेक गुप्ता, किशोर सुरीन, डॉ. मिथलेश रंजन, डॉ. एन.के सिन्हा और डॉ. कन्हैया लाल आदि शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें