रांची : शहर में आरओ के 600 प्लांट पानी बेच लाखों कमा रहे लोग

Updated:
विज्ञापन

रांची : प्रचंड गर्मी के कारण राजधानी के एक बड़े इलाके में जल संकट की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गयी है. हरमू हाउसिंग कॉलोनी, गंगा नगर, विद्यानगर, यमुना नगर, स्वर्ण जयंती नगर, मधुकम सहित शहर के कई इलाके ऐसे हैं जहां का जल स्तर नीचे चले जाने के कारण 20 हजार से अधिक बोरवेल फेल […]

विज्ञापन

रांची : प्रचंड गर्मी के कारण राजधानी के एक बड़े इलाके में जल संकट की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गयी है. हरमू हाउसिंग कॉलोनी, गंगा नगर, विद्यानगर, यमुना नगर, स्वर्ण जयंती नगर, मधुकम सहित शहर के कई इलाके ऐसे हैं जहां का जल स्तर नीचे चले जाने के कारण 20 हजार से अधिक बोरवेल फेल हो गये हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

ऐसे मोहल्ले के लोगों के लिए एकमात्र सहारा निगम के टैंकर हैं. इससे भी पानी लेने के लिए लोग एक दूसरे से उलझ रहे हैं. मारपीट तक हो चुकी है. वहीं, दूसरी ओर शहर में ऐसी भी कॉलोनियां हैं, जहां प्रतिदिन लाखों लीटर भूगर्भ जल को निकाल कर कारोबार किया जा रहा है. पूरे शहर में 600 से अधिक आरओ प्लांट खुल गये हैं

नगर निगम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शहर के हर दूसरे गली या मोहल्ले में बोतलबंद जार का प्लांट धड़ल्ले से चल रहा है. यहां पर प्लांट संचालक पानी के लिए 10-20 रुपया तक प्रति जार लोगों से वसूल रहे हैं. घनी आबादी के बीच संचालित होनेवाले इन आरओ प्लांट के कारण कई मोहल्ले में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola