रांची : सीबीएसइ के पुनर्मूल्यांकन में बढ़ रहे विद्यार्थियों के अंक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jun 2019 8:38 AM (IST)
विज्ञापन

एक से लेकर 10 अंक तक बढ़ कर मिल रहे हैं अंक रांची : सीबीएसइ के पुनर्मूल्यांकन में 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के अंक बढ़ कर मिल रहे हैं. ऐसे में विद्यार्थियों, अभिभावकों व प्राचार्या को यह आशंका है कि सीबीएसइ ने आनन-फानन में रिजल्ट जारी किया है. राजधानी के जिन स्कूलों के विद्यार्थी […]
विज्ञापन
एक से लेकर 10 अंक तक बढ़ कर मिल रहे हैं अंक
रांची : सीबीएसइ के पुनर्मूल्यांकन में 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के अंक बढ़ कर मिल रहे हैं. ऐसे में विद्यार्थियों, अभिभावकों व प्राचार्या को यह आशंका है कि सीबीएसइ ने आनन-फानन में रिजल्ट जारी किया है. राजधानी के जिन स्कूलों के विद्यार्थी ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन दिया था, उन्हें एक से लेकर 10 अंक तक बढ़ कर मिल रहे हैं.
इसमें डीपीएस के 20, जेवीएम श्यामली के चार, डीएवी हेहल के छह, विवेकानंद विद्या मंदिर के तीन, केराली स्कूल के पांच व सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल के अब तक दो विद्यार्थियों के अंक में बढ़ोतरी हुई है.
स्कूलों के प्राचार्य ने कहा कि अभी यह आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है. वहीं, सीबीएसइ के क्षेत्रीय कोऑर्डिनेटर व गुरुनानक स्कूल के प्राचार्य डॉ मनोहर लाल ने कहा कि कई छात्रों का अंक बढ़ना मानवीय भूल है. इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. भविष्य में शिक्षकों को और गंभीरता से उत्तर पुस्तिका की जांच करनी चाहिए, ताकि विद्यार्थियों व शिक्षकों को परेशानी न हो.
डीपीएस की छात्रा अमीषा लोढ़ा का अंक बढ़ा
डीपीएस रांची से 12वीं कॉमर्स संकाय में उत्तीर्ण अमीषा लोढ़ा को पूर्व में 96.8 प्रतिशत अंक मिला था. पुनर्मूल्यांकन होने पर उसका कुल प्राप्तांक 97.6 प्रतिशत हो गया. पुनर्मूल्यांकन के बाद एकाउंटेंसी में उसे 96 के बजाय 100 अंक मिला. अमीषा ने कहा कि अगर सही से अंक को जोड़ा जाता, तो वह राजधानी की टॉप पांच विद्यार्थियों में रहती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




