अनगड़ा : बाइक से गिरी युवती, गंभीर

Updated:
विज्ञापन

रास्ते से गुजर रहे पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो ने बेहोश युवती को भिजवाया अस्पताल अनगड़ा : रांची-मुरी मार्ग जर्जर होने के कारण आये दिन दुर्घटना हो रही है. मंगलवार को सीताडीह के समीप सड़क पर बने गड्ढे के कारण बाइक पर पीछे बैठी युवती गिर पड़ी. सिर व कमर मे��� गंभीर चोट के कारण […]

विज्ञापन
रास्ते से गुजर रहे पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो ने बेहोश युवती को भिजवाया अस्पताल
अनगड़ा : रांची-मुरी मार्ग जर्जर होने के कारण आये दिन दुर्घटना हो रही है. मंगलवार को सीताडीह के समीप सड़क पर बने गड्ढे के कारण बाइक पर पीछे बैठी युवती गिर पड़ी. सिर व कमर में गंभीर चोट के कारण वह बेहोश हो गयी.
वहां से गुजर रहे पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो की नजर जब बेहोश युवती पर पड़ी, तो उन्होंने अपना काफिला रोका व युवती को अपने साथ चल रहे हाइवे पेट्रोल से मेसो अस्पताल जोन्हा भेजा.
यहां युवती का इलाज किया गया. उसके सिर में सात टांके पड़े. होश आने पर युवती ने अपना नाम सोमा कुमारी (25 वर्ष), पिता का नाम जयप्रकाश चौधरी व पता किशोरगंज, रांची बताया. वह परिचित रंजन के साथ बाइक से सिल्ली जा रही थी, इसी दौरान घटना घटी. युवती को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola