ePaper

रांची : राजधानी में कहीं भी नहीं होगी पानी की राशनिंग : पटनायक

Updated at : 04 Jun 2019 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : राजधानी में कहीं भी नहीं होगी पानी की राशनिंग : पटनायक

रांची : रांची गंभीर पेयजल संकट पर सोमवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की सचिव अराधना पटनायक वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि तीनों डैम में पूरी गर्मी भर आपूर्ति लायक पर्याप्त पानी है, इसलिए कहीं भी राशनिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी. उन्होंने कहा कि गेतलसूद डैम में इस्तेमाल लायक आठ फीट […]

विज्ञापन
रांची : रांची गंभीर पेयजल संकट पर सोमवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की सचिव अराधना पटनायक वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि तीनों डैम में पूरी गर्मी भर आपूर्ति लायक पर्याप्त पानी है, इसलिए कहीं भी राशनिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी.
उन्होंने कहा कि गेतलसूद डैम में इस्तेमाल लायक आठ फीट पानी बचा है. प्रति माह दो से तीन फीट पानी की आपूर्ति होती है. ऐसे में रांची के सबसे बड़े क्षेत्रों में आपूर्ति होने वाले गेतलसूद डैम में पर्याप्त पानी है.
यहां जलस्तर 1918 फीट है और आठ फीट पानी आपूर्ति के लिए है. इसी तरह हटिया में का जलस्तर 2178.6 फीट है और 17.8 फीट आपूर्ति योग्य एवं गोंदा डैम का जलस्तर 2107 फीट है और 9.9 फीट पानी सप्लाई के लिए बचा है. इसलिए तीनों डैम से कहीं भी राशनिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी. उन्होंने संबंधित इंजीनियरों को लागतार मॉनीटरिंग का निर्देश दिया.
हरमू विद्यानगर के संकट पर चार जून को होगी बैठक : पटनायक ने हरमू एवं विद्या नगर इलाके के जल संकट की समीक्षा की. उन्हें बताया गया कि जिन क्षेत्रों में जलापूर्ति पाइप है, वहां पूर्व की भांति सप्लाई हो रहा है.
जहां पाइप लाइन नहीं बिछा है एवं जलस्तर काफी नीचे चला गया है, वहां पर संकट है. उन्होंने कहा कि इसको लेकर चार जून को नगर आयुक्त के साथ विस्तृत चर्चा होगी. जिसमें वैकल्पिक व्यवस्था क्या की जा रही है. इस पर चर्चा की जायेगी. बैठक में अभियंता प्रमुख श्वेताभ कुमार, अधीक्षण अभियंता मुख्यालय रामप्रवेश सिंह सहित सभी कार्यपालक अभियंता मौजूद थे.
जुडको को शो-कॉज नोटिस जारी करें
बैठक में अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि कांटाटोली चौक में 500 एमएम का पाइप जुडको द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है.
इससे उस क्षेत्र में आंशिक रूप से जलापूर्ति बाधित है. उसे सोमवार को मरम्मती करके चालू कर दिया जायेगा. पटनायक ने अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिया कि इस संबंध में जुडको को शो-कॉज जारी करें, ताकि भविष्य में पुन: ऐसा हुआ, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कारवाई की जायेगी. पूर्व की भांति सभी इंजीनियरों को निर्देश दिया गया कि वे प्रति दिन शहर में की जा रही जलापूर्ति व्यवस्था एवं समस्याग्रस्त क्षेत्रों में भ्रमण करके उसका निराकरण करें.
आउटसोर्सिंग एजेंसी के लिए जून तक निविदा पूर्ण करें
बैठक में सचिव ने निर्देश दिया कि रांची शहरी जलापूर्ति योजना को आउटसोर्सिंग पर चलाने संबंधी निविदा जून माह तक पूर्ण कर लिया जाये, ताकि जुलाई से इसे हैंडओवर कर दिया जा सके. आउटसोर्सिंग एजेंसी पर सभी भुगतान फ्लो मीटर के आधार पर मान्य होगा. निविदा में ही इसका प्रावधान सुनिश्चित करें. बैठक में रांची शहरी जलापूर्ति योजना के सुदृढ़ीकरण के लिए नगर विकास विभाग से स्वीकृत सभी योजनाओं के निविदा निस्तारण कर शीघ्र कार्य संपादन करने का निर्देश दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola