प्री मॉनसून : 22 मिमी हुई बारिश, गिरा तापमान, सात दिनों तक मौसम रहेगा खुशगवार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2019 6:50 AM

विज्ञापन

रांची में 40 किमी की रफ्तार से चली हवा, बारिश हुई, बिजली गुल रांची : राजधानी समेत कई जिलों में सोमवार की शाम करीब 4.30 बजे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. दिन में ही अंधेरा छा गया. 40 किमी की रफ्तार से हवा चलने लगी. वहीं तेज बारिश के साथ कई बार बिजली कड़की. […]

विज्ञापन
रांची में 40 किमी की रफ्तार से चली हवा, बारिश हुई, बिजली गुल
रांची : राजधानी समेत कई जिलों में सोमवार की शाम करीब 4.30 बजे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. दिन में ही अंधेरा छा गया. 40 किमी की रफ्तार से हवा चलने लगी. वहीं तेज बारिश के साथ कई बार बिजली कड़की.
एक घंटे की मूसलाधार बारिश से शहर की स्थिति नारकीय हो गयी. वहीं, दूसरी ओर लोगों को तपिश से राहत मिली. राजधानी में 22 मिमी बारिश हुई. तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया. राज्य में मॉनसून पूर्व की गतिविधि शुरू हो गयी. गुमला में ठनका से दो की मौत हो गयी. राजधानी में भी कई पेड़ गिरे. बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही.
वज्रपात की दी चेतावनी : एयरपोर्ट स्थिति मौसम विभाग ने जानकारी दी कि राज्य में मॉनसून पूर्व की गतिविधि शुरू हो गयी है. इस दौरान हवा का रुख बदलता है. रुख बदलने के कारण हवा के साथ नमी आ रही है. नमी आने से आकाश में बादल बनेंगे और बारिश होगी. इस दौरान वज्रपात की आशंका भी बढ़ जायेगी. जब तक राज्य में मॉनसून प्रवेश नहीं कर जाता है, तब तक कहीं-कहीं वज्रपात हो सकता है. झारखंड के कई इलाके इस दृष्टिकोण से खतरनाक हैं.
सात दिनों तक मौसम रहेगा खुशगवार
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि अगले एक सप्ताह तक ऐसी ही स्थिति रहेगी. तापमान बढ़ने के साथ ही मौसम का मिजाज भी बदल जायेगा. पूरे राज्य में अचानक तेज हवाएं चलने लगेगी और बारिश होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola