रांची : दूसरे माह भी सीसीएल की उत्पादन दर निगेटिव

Updated:
विज्ञापन

रांची : सीसीएल की उत्पादन दर लगातार दूसरे माह निगेटिव रही. कंपनी ने मई महीने में 4.03 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया. बीते साल कंपनी ने इस अवधि में 4.09 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया था. यह पिछले साल की तुलना में करीब 1.5 फीसदी नकारात्मक विकास दर है. पिछले दो माह में यह […]

विज्ञापन
रांची : सीसीएल की उत्पादन दर लगातार दूसरे माह निगेटिव रही. कंपनी ने मई महीने में 4.03 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया. बीते साल कंपनी ने इस अवधि में 4.09 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया था. यह पिछले साल की तुलना में करीब 1.5 फीसदी नकारात्मक विकास दर है. पिछले दो माह में यह करीब 6.5 फीसदी नकारात्मक है.
पिछले साल अप्रैल और मई माह में सीसीएल ने 7.70 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया था. इस साल कंपनी ने 7.20 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया है, जो पिछले साल के मुकाबले थोड़ा कम है.
बीसीसीएल, सीसीएल व एसइसीएल की विकास दर नकारात्मक : कोल इंडिया ने 91.98 मिलियन टन उत्पादन किया. कोल इंडिया ने चालू वित्तीय वर्ष के पहले दो माह में 91.91 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया है.
कोल इंडिया में इस अवधि में सबसे अधिक उत्पादन एसइसीएल ने किया है. सबसे अच्छी विकास दर डब्ल्यूसीएल का है. उसने करीब 20 फीसदी के सकारात्मक विकास दर से उत्पादन किया है. इसीएल, एमसीएल और एनसीएल की विकास दर भी सकारात्मक रही है. वहीं बीसीसीएल, सीसीएल व एसइसीएल की विकास दर नकारात्मक है.
अप्रैल और मई माह का उत्पादन (मिलियन टन में)
कंपनी 2019 2018
इसीएल 7.95 7.61
बीसीसीएल 4.39 5.38
सीसीएल 7.20 7.70
एनसीएल 17.59 16.41
डब्ल्यूसीएल 8.32 6.90
एसइसीएल 23.00 26.80
एमसीएल 23.38 21.09
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola