केसीबी कॉलेज, बेड़ो के तीन लेक्चरर की डिग्री जाली, वेतन पर लगायी गयी रोक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2019 12:49 AM
रांची : केसीबी कॉलेज बेड़ो के तीन शिक्षकों की डिग्री जाली है. कॉलेज के तीनों लेक्चरर वर्षों से फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी कर रहे थे. विश्वविद्यालय ने तीनों शिक्षकों पर अब कार्रवाई का निर्णय लिया है. विश्वविद्यालय सिंडिकेट की शनिवार को कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में तीन […]
रांची : केसीबी कॉलेज बेड़ो के तीन शिक्षकों की डिग्री जाली है. कॉलेज के तीनों लेक्चरर वर्षों से फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी कर रहे थे. विश्वविद्यालय ने तीनों शिक्षकों पर अब कार्रवाई का निर्णय लिया है. विश्वविद्यालय सिंडिकेट की शनिवार को कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में तीन शिक्षकों पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया.
बैठक में केसीबी कॉलेज बेड़ो के अंग्रेजी के शिक्षक उमेश नाथ तिवारी, अर्थशास्त्र के शिक्षक मो. जमील और गृह विज्ञान विभाग की प्रतिमा सिन्हा का अंक पत्र जाली पाये जाने के कारण इन पर कार्रवाई के लिए स्वीकृति दी गयी. बैठक में निर्णय हुआ कि तीनों शिक्षकों के वेतन पर तत्काल रोक लगा दी जाये. इसकी जानकारी विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी और कॉलेज के प्राचार्य को देने को कहा गया. तीनों शिक्षकों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू करने को कहा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










