कोकर और डोरंडा में तीन दुर्घटनाओं में बच्ची समेत तीन घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2019 12:23 AM

विज्ञापन

रांची : कोकर शांति नगर के एचबी रोड में शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे दो दुर्घटनाएं हो गयी. पहली दुर्घटना में बाइक सवार एक परिवार को ऑटो चालक ने धक्का मार दिया़ इस घटना में बाइक चालक, उसकी तीन वर्षीय पुत्री और पत्नी घायल हो गये.सड़क पर गिरने से बच्ची का सिर फट गया़ आसपास […]

विज्ञापन

रांची : कोकर शांति नगर के एचबी रोड में शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे दो दुर्घटनाएं हो गयी. पहली दुर्घटना में बाइक सवार एक परिवार को ऑटो चालक ने धक्का मार दिया़ इस घटना में बाइक चालक, उसकी तीन वर्षीय पुत्री और पत्नी घायल हो गये.सड़क पर गिरने से बच्ची का सिर फट गया़ आसपास के लोग जमा हो गये और घायलों को मंगल टावर के बगल में स्थित कैपिटल अस्पताल में भर्ती कराया़ वहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है़ इस घटना के थोड़ी ही देर बाद वहीं पर पेट्रोल टैंकर ने एक मारुति वैन में धक्का मार दिया, जिससे उसका चालक घायल हो गया़ चालक को प्राथमिक उपचार के लिए नर्सिंग होम भेजा गया.

दूसरी ओर डोरंडा पोस्ट ऑफिस के समीप शुक्रवार को दो कार के बीच टक्कर हो गयी. दुर्घटना में दोनों कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं एक कार का चालक घायल हो गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच के लिए पहुंची. इसके बाद दोनों गाड़ियों को लेकर थाना पहुंची. घटना की वजह से घटना स्थल पर थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. पुलिस के अनुसार खबर लिखे जाने तक किसी ने प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola