ePaper

रांची : सीबीआइ जांच के विरुद्ध अब सुप्रीम कोर्ट जायेगी सीआइडी

Updated at : 16 May 2019 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
रांची  : सीबीआइ जांच के विरुद्ध अब सुप्रीम कोर्ट जायेगी सीआइडी

रांची : चतरा के पिपरवार निवासी सलमान शूटआउट मामले में सीबीआइ जांच के लिए खिलाफ सीआइडी सुप्रीम कोर्ट जायेगी. विधि-विभाग और एजी से मंतव्य मिलने के बाद बुधवार को सीआइडी के अधिकारियों ने मामले में सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करने का निर्णय लिया है. इस तर्क के आधार पर कि मामले की जांच सही […]

विज्ञापन

रांची : चतरा के पिपरवार निवासी सलमान शूटआउट मामले में सीबीआइ जांच के लिए खिलाफ सीआइडी सुप्रीम कोर्ट जायेगी. विधि-विभाग और एजी से मंतव्य मिलने के बाद बुधवार को सीआइडी के अधिकारियों ने मामले में सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करने का निर्णय लिया है.

इस तर्क के आधार पर कि मामले की जांच सही तरीके से हुई है और इसमें आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी हुई है. अब मामले की सीबीआइ से जांच की आवश्यकता नहीं है, इसलिए सीबीआइ जांच पर रोक लगायी जाये.मामले में हाइकोर्ट ने सीबीआइ जांच का आदेश दिया था. वर्तमान में सीबीआइ मामला दर्ज कर केस का अनुसंधान कर रही है.
इसमें पांच पुलिसवाले आरोपी हैं. इस मामले में हाइकोर्ट ने स्पष्ट कहा था कि सलमान की हत्या का सच सामने लाने में पहले पुलिस और फिर सीआइडी विफल रही है. इससे लोगों का विश्वास राज्य की एजेंसियों से डिगा है, इसलिए मामले की जांच सीबीआइ को सौंपी जाती है.
सलमान शूटआउट मामले में जेल गये पुलिसकर्मी रवि राम ने हाइकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी. उसने हलफनामे में कहा था कि दुर्घटनावश फायरिंग हो गयी थी, इसलिए आइपीसी की धारा 304 के तहत जमानत दी जाये. लेकिन हाइकोर्ट ने केस डायरी व जांच प्रतिवेदन देखने के बाद जमानत याचिका खारिज कर दी थी.
परिजनों के सामने गोली मारी गयी थी सलमान को
पिपरवार थाना क्षेत्र के बाहेरा गांव निवासी मृतक के पिता अब्दुल जब्बार की शिकायत पर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इससे पहले 23 जून 2017 की रात तत्कालीन रात्रि गश्ती में तैनात एएसआइ विनोद कुमार सिंह, प्रेम कुमार मिश्र, रवि राम सहित पांच पुलिसकर्मी अब्दुल जब्बार के घर गये थे.
पुलिसकर्मियों ने पहले अब्दुल से सलमान के बारे पूछताछ की. आरोप था कि इस दौरान सलमान घर से बाहर निकला. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे गोली मार दी. घटना के बाद सलमान के बचे होने की आस में परिजन उसे लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे. लेकिन जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया था.
पिपरवार का सलमान शूटआउट कांड
  • सीबीआइ जांच के विरुद्ध अब सुप्रीम कोर्ट जायेगी सीआइडी
  • कानूनी राय लेने के बाद सीआइडी ने एसएलपी में जाने का लिया निर्णय
  • हाइकोर्ट के निर्देश के बाद अभी सीबीआइ कर रही अनुसंधान
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola