रांची/रातू : मारपीट के बाद दो गुटों में भिड़ंत

Updated at : 15 May 2019 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
रांची/रातू : मारपीट के बाद दो गुटों में भिड़ंत

रांची/रातू : मंगलवार की रात नौ बजे रातू थाना क्षेत्र के सिमलिया-फुटकलटोली और गायत्री नगर के दो गुटों के बीच मारपीट की घटना हो गयी़ बताया जाता है कि इसमें सिमलिया के तनवीर मंसूरी, मकसूद अंसारी, इदरीश अंसारी व फुटकलटोली के हाजी ताज गंभीर रूप से घायल हो गये़ जबकि सिमलिया के ही अमन अंसारी, […]

विज्ञापन
रांची/रातू : मंगलवार की रात नौ बजे रातू थाना क्षेत्र के सिमलिया-फुटकलटोली और गायत्री नगर के दो गुटों के बीच मारपीट की घटना हो गयी़ बताया जाता है कि इसमें सिमलिया के तनवीर मंसूरी, मकसूद अंसारी, इदरीश अंसारी व फुटकलटोली के हाजी ताज गंभीर रूप से घायल हो गये़ जबकि सिमलिया के ही अमन अंसारी, इमरान मंसूरी व तालिब अंसारी को मामूली चोट लगी है़ इस घटना में रातू थाना के प्रभारी मनोज राय को भी चोट लगी है़
घटना के बाद दूसरे गुट के लोग हाजी चौक पर एकत्र हो गये और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे. वहीं जानकारी मिलते ही पहले गुट के लोग भाग निकले. इसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. जानकारी के मुताबिक इसके बाद एक गुट के लोगों ने गायत्री नगर में दीपक सिंह के घर में घुस कर तोड़फोड़ की. साथ ही टेम्पो जेएच 01एजेड 0881 में आग लगा दी.बगल के सागर सहित अन्य घरों में तोड़फोड़ की गयी है.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. तनाव को देखते हुए पुलिस की तैनाती कर दी गयी है.
पुलिस के अधिकारी भी इलाके में कैंप कर रहे हैं. पुलिस दोनों पक्षों पर भी निगरानी रख रही है, ताकि दूसरी कोई घटना न हो. जानकारी के अनुसार गायत्री नगर के लोगों ने पहले चोरी का आरोप लगा कर युवकों के साथ मारपीट की थी. गायत्री नगर के लोगों का आरोप था कि कुछ युवक उनके घर में घुस कर चोरी करने का प्रयास कर रहे थे. जिनकी पिटाई की गयी, वे सिमलिया-फुटकल टोली कॉलोनी के रहनेवाले हैं. जब युवक अपनी कॉलोनी में पहुंचे और घटना की जानकारी लोगों को दी तो मुहल्ले के लोग आक्रोशित हो गये.
इसके बाद कुछ लोग गायत्री नगर पहुंचे और लोगों से यह पूछा कि युवकों के साथ मारपीट क्यों की गयी. तब दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया. इसके बाद गायत्री नगर के लोग सिमलिया-फुटकल टोली में रहनेवाले कुछ लोगों की पिटाई कर दी. इस घटना के बाद सिमलिया-फुटकल टोली में रहनेवाले आक्रोशित हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola