डुमरी : आंधी में दो भाई छत से गिरे, एक की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

डुमरी : सोमवार की शाम पांच बजे आयी आंधी ने डुमरी प्रखंड के भरखर पंचायत के घुटियागड्ढा निवासी ईश्वर महतो के बड़े पुत्र निर्मल महतो (30) की मौत हो गयी, जबकि छोटा पुत्र अजय महतो (26) घायल हो गया. घर में गृह प्रवेश का कार्यक्रम चल रहा था. शाम में आयी आंधी को देख कर […]
विज्ञापन
डुमरी : सोमवार की शाम पांच बजे आयी आंधी ने डुमरी प्रखंड के भरखर पंचायत के घुटियागड्ढा निवासी ईश्वर महतो के बड़े पुत्र निर्मल महतो (30) की मौत हो गयी, जबकि छोटा पुत्र अजय महतो (26) घायल हो गया.
घर में गृह प्रवेश का कार्यक्रम चल रहा था. शाम में आयी आंधी को देख कर निर्मल और अजय दो मंजिला घर की छत पर लगे बाजा को उतारने के लिए चढ़े. इसी दौरान दाेनों भाई पहले तल्ले की छत पर जा गिरे. घटना में निर्मल की मौत मौके पर ही हो गयी. इधर, गांव के पति महतो की पत्नी सुकनी देवी (60) भी आंधी के कारण जमीन पर जोर से गिरने से घायल हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










