ePaper

रांची : गैंगरेप व हत्या के आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

Updated at : 13 May 2019 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : गैंगरेप व हत्या के आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत शालीमार बाजार स्थित मैदान में एक मई को एक नाबालिग (17 वर्ष) के साथ गैंग रेप हुआ था, लेकिन घटना के 12 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर सकी है. दो मई को धुर्वा थाना में केस दर्ज किया गया था. इधर, बुधवार की रात हरमू […]

विज्ञापन
रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत शालीमार बाजार स्थित मैदान में एक मई को एक नाबालिग (17 वर्ष) के साथ गैंग रेप हुआ था, लेकिन घटना के 12 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर सकी है. दो मई को धुर्वा थाना में केस दर्ज किया गया था.
इधर, बुधवार की रात हरमू हाउसिंग कॉलोनी के इमली चौक के समीप अहबाब हत्याकांड के आरोपी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. मामले में दो संदिग्ध के खिलाफ हत्याकांड में शामिल होने को लेकर अरगोड़ा थाना में केस दर्ज है. पुलिस अधिकारियों ने गैंग रेप मामले में सिर्फ इतना कहा है कि कुछ सुराग मिले हैं. उसके आधार पर मामले की जांच चल रही है.
हाल के दिनों में अपराधी हटिया इलाके में हत्या, फायरिंग सहित अन्य घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. हटिया डैम के किनारे युवती की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है, लेकिन अरगोड़ा में एक अन्य हत्याकांड, डोरंडा में दो हत्याकांड, जगन्नाथपुर में दो हत्याकांड व फायरिंग सहित अन्य घटनाओं का पुलिस खुलासा नहीं कर पा रही है.
केस के अनुसंधान की यह स्थिति तब है, जब राजधानी में सीनियर पुलिस पदाधिकारी केस की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. जोनल आइजी से लेकर डीआइजी और एसएसपी तक समीक्षा कर घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दे चुके हैं. इसके बाद भी घटना में शामिल अपराधियों को पुलिस नहीं पकड़ पा रही है. अपराधियों के बारे में जानकारी भी एकत्र नहीं कर पा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola