रांची : मौसीबाड़ी में खून के मिले धब्बे, जांच में निकला पेंट
Updated at : 10 May 2019 11:30 PM (IST)
विज्ञापन

रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी के समीप शुक्रवार की सुबह खून के धब्बे होने की सूचना मिलने पर पुलिस परेशान हो गयी. पुलिस जब जांच करने के लिए पहुंची, तब वहां चप्पल और कपड़े भी मिले. घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस को आशंका होने लगी कि कहीं किसी की हत्या कर […]
विज्ञापन
रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी के समीप शुक्रवार की सुबह खून के धब्बे होने की सूचना मिलने पर पुलिस परेशान हो गयी. पुलिस जब जांच करने के लिए पहुंची, तब वहां चप्पल और कपड़े भी मिले. घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस को आशंका होने लगी कि कहीं किसी की हत्या कर शव को इधर-उधर फेंक तो नहीं दिया गया.
लेकिन जांच करने के दौरान कुछ नहीं मिला. तब पुलिस ने घटना स्थल की जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया. पता चला कि लाल रंग का धब्बा किसी मनुष्य के खून का नहीं बल्कि पेंट का है.
इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली. इस दौरान हटिया डीएसपी प्रभात रंजन बरवार से लेकर धुर्वा थानेदार और अन्य पुलिस अधिकारी करीब पांच घंटे तक परेशान रहे. बाद में घटना को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. बताया जाता है वह मानसिक रूप से बीमार है. उसने पुलिस को बताया कि वह बीयर की बोतल में रंग और पेंट मिलाकर वहां फेंक दिया था.
हालांकि घटना के पीछे उसका उद्देश्य दहशत फैलाना था या कुछ और इसके बारे में वह स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं दे सका. फिलहाल मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी. इस वजह से पुलिस ने हिरासत में लिये गये व्यक्ति पर कोई कार्रवाई करने का निर्णय नहीं लिया है. हिरासत में लिये गये आरोपी तक पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये पहुंची थी. उसने गुरुवार की रात ही घटना को अंजाम दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




