रांची : रमजान माह के पहले जुमे की नमाज आज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : रमजान माह के पहले जुमे की नमाज शुक्रवार को अदा की जायेगी. इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. पहला जुमा होने के कारण मसजिदों में अधिक भीड़ होगी. इसे देखते हुए विशेष व्यवस्था की गयी है. वहीं पानी आदि की कमी न रहे, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गयी है. […]
विज्ञापन
रांची : रमजान माह के पहले जुमे की नमाज शुक्रवार को अदा की जायेगी. इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. पहला जुमा होने के कारण मसजिदों में अधिक भीड़ होगी. इसे देखते हुए विशेष व्यवस्था की गयी है. वहीं पानी आदि की कमी न रहे, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गयी है. पहले जुमे को रोजा के महत्व के बारे में प्रकाश डाला जायेगा. तकरीर के बाद नमाज शुरू होगी. इसके बाद दुआ की जायेगी अौर नमाज का समापन होगा. सबसे पहले मसजिदे अब्दुल्लाह में नमाज होगी. यहां दिन के 12.30 बजे जमात खड़ी हो जायेगी. 12.40 बजे अंजुमन प्लाजा और एक बजे अंबिया, डॉ फतेउल्लाह व रमजान कॉलोनी मसजिद सहित अन्य मसजिदों में नमाज होगी.
रमजान कॉलोनी कांटाटोली में हाजी उज्जैर कासमी नमाज अदा करायेंगे. सवा एक बजे हंडा मसजिद अपर बाजार में नमाज होगी. इसके बाद से अन्य मसजिदों में पूर्व तय समय के अनुसार नमाज होगी.
इस बार भी रोजा रखूंगी
गुरुनानक स्कूल की कक्षा चार की छात्रा आठ वर्षीया कौशेन महताब शिफा ने कहा कि वे इस बार भी कई रोजा रखेंगी. पिछले साल छह रोजा रखा था. रोजा के दौरान नियमित इबादत करती हैं अौर घर में अपनी मम्मी को सहयोग भी करती हैं. रोजा रखने के दौरान कोई परेशानी नहीं होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










