रांची : जुलाई तक तैयार होगा हटिया स्टेशन का फुट ओवरब्रिज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : हटिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बन रहा फुट अोवरब्रिज जुलाई के अंत तक बनकर तैयार होगा. फिलहाल उसमें पिलर के ऊपर गार्डर रखने का काम पूरा हो गया है. दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस ब्रिज में लिफ्ट की भी सुविधा होगी. यह लिफ्ट प्लेटफाॅर्म नंबर एक […]
विज्ञापन
रांची : हटिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बन रहा फुट अोवरब्रिज जुलाई के अंत तक बनकर तैयार होगा. फिलहाल उसमें पिलर के ऊपर गार्डर रखने का काम पूरा हो गया है. दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस ब्रिज में लिफ्ट की भी सुविधा होगी.
यह लिफ्ट प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर लगेगा. इस ब्रिज की लंबाई 25 मीटर और चौड़ाई छह मीटर है. इसके बन जाने से यात्रियों को दो से तीन नंबर प्लेटफाॅर्म पर आने-जाने में काफी सुविधा होगी. यह ब्रिज पिछले एक साल से अधिक समय से बन रहा है. धीमी गति से इसके बनने के कारण प्लेटफाॅर्म नंबर एक में ट्रेन पकड़ने के लिए आनेवाले लोगों को परेशानी हो रही है. यात्रियों ने कहा कि इसका काम त्वरित गति से पूरा होना चाहिए, ताकि उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










