सुबोधकांत का प्रचार करने रांची पहुंचे सिने अभिनेता असरानी, कहा – भाजपा ने गरीबों की चिंता नहीं की सिर्फ अमीरों की चौकीदारी करती रही

Updated:
विज्ञापन

रांची : महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय के पक्ष में मशहूर हास्य व चरित्र अभिनेता असरानी ने राजधानी रांची में प्रचार किया. उन्होंने देवी मंडप और रातू रोड में सभा कर कांग्रेस के समर्थन में वोट मांगा. उन्होंने कहा कि हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं. अंदर क्या होता है, वह बतायेंगे. भाजपा […]

विज्ञापन

रांची : महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय के पक्ष में मशहूर हास्य व चरित्र अभिनेता असरानी ने राजधानी रांची में प्रचार किया. उन्होंने देवी मंडप और रातू रोड में सभा कर कांग्रेस के समर्थन में वोट मांगा. उन्होंने कहा कि हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं. अंदर क्या होता है, वह बतायेंगे. भाजपा सरकार विकास विरोधी और उद्योगपतियों की हितैषी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
भाजपा के शासनकाल में सबसे अधिक किसान आत्महत्या, माॅब लिंचिंग व भूख से हुई मौत के मामले आये हैं. भाजपा ने कभी गरीबों की चिंता नहीं की. केवल अमीरों की चौकीदारी की है. उन्होंने कहा कि देश में सारी पार्टियां कांग्रेस की कोख से ही जन्मी हैं.
इधर, अरगोड़ा चौक से हरमू मैदान तक सुबोधकांत सहाय के समर्थन में मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी़ इसमें सुबोधकांत सहाय, अजयनाथ शाहदेव, विनय सिन्हा दीपू, वर्षा गाड़ी, संजय लोहरा समेत अन्य शामिल हुए.
इधर, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने जनसंपर्क अभियान के तहत प्रखंडों व पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए. सुबोधकांत सहाय के पक्ष में जनसंपर्क कर लोगों से वोट करने की अपील की. विभाग के जोनल को-ऑर्डिनेटर केदार पासवान ने कहा कांग्रेस सभी जाति, धर्म और समुदाय के दुख-सुख में सहभागी रही है.
भाजपा विकास की जगह धार्मिक उन्माद फैलाकर देश को तबाह करना चाहती है. कार्यक्रमों में रेखा सहाय, आदित्य विक्रम जायसवाल, स्वर्णलता तिवारी, संटू सिंह, अमिताभ रंजन, सुमित साहू, झामुमो की महुआ मांझी, अशोक श्रीवास्तव, इजराइल अंसारी, यूथ कांग्रेस के कांके विधानसभा प्रभारी रोशन, पंचायत तारिक अनवर, नीतू सिंह, सुमन तिवारी, प्रतिमा, त्रिपाठी, नीलम, चिंता, आसिफ आदि मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola