रांची : डीजी बीबी प्रधान हुए सेवानिवृत्त, दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन

बीबी प्रधान को मोमेंटो और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया रांची : होमगार्ड सह अग्निशमन डीजी बीबी प्रधान मंगलवार को सेवानिवृत हो गये. इस अवसर पर जैप वन परिसर में समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गयी. इस मौके पर डीजीपी डीके पांडेय और डीजीपी जैप नीरज सिन्हा सहित अन्य अधिकारियों ने बीबी प्रधान […]

विज्ञापन
बीबी प्रधान को मोमेंटो और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया
रांची : होमगार्ड सह अग्निशमन डीजी बीबी प्रधान मंगलवार को सेवानिवृत हो गये. इस अवसर पर जैप वन परिसर में समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गयी.
इस मौके पर डीजीपी डीके पांडेय और डीजीपी जैप नीरज सिन्हा सहित अन्य अधिकारियों ने बीबी प्रधान के कार्यों की सराहना की. दोनों अधिकारियों ने कहा कि बीबी प्रधान जहां भी रहे, उनका कार्यकाल बेहतर रहा. उन्होंने लंबे समय तक झारखंड पुलिस की सेवा की. उनकी सेवाओं को झारखंड पुलिस हमेशा याद रखेगी. दोनों अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
इस मौके पर बीबी प्रधान ने कहा कि पुलिस को सदैव नेकी की राह पर चलते हुए जनता की सेवा करनी चाहिए. इस मौके पर डीजीपी डीके पांडेय और डीजी जैप नीरज सिन्हा ने बीबी प्रधान को मोमेंटो और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया. इससे पहले बीबी प्रधान के सम्मान में परेड का आयोजन किया गया. परेड कमांडर भी इसी सेवानिवृत्त हुए. इसलिए उनकी इच्छा पर परेड का नेतृत्व करने की जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गयी.
इस मौके पर उन्हें भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीजी मुख्यालय पीआरके नायडू, एडीजी अनिल पालटा, एडीजी रेल प्रशांत सिंह, एडीजी अभियान मुरारी लाल मीणा, आइजी अभियान आशिष बत्रा, आइजी शंभु ठाकुर, रांची रेंज के डीआइजी एवी होमकर, एसएसपी रांची अनीश गुप्ता और जैप वन कमांडेंट क्रांति कुमार के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola