ओरमांझी : लूटपाट मामले में तीन गिरफ्तार लूट के मोबाइल व कैमरा बरामद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

ओरमांझी : ओरमांझी थाना कांड संख्या 48/19 के मुख्य आरोपी बिरसा उरांव (पिता महावीर उरांव) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वह बरियातू हाउसिंग कॉलोनी (रांची) का रहनेवाला है. यह जानकारी सिल्ली डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि कांके के संग्रामपुर गांव निवासी सागर मुंडा 31 […]
विज्ञापन
ओरमांझी : ओरमांझी थाना कांड संख्या 48/19 के मुख्य आरोपी बिरसा उरांव (पिता महावीर उरांव) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वह बरियातू हाउसिंग कॉलोनी (रांची) का रहनेवाला है. यह जानकारी सिल्ली डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में दी.
उन्होंने बताया कि कांके के संग्रामपुर गांव निवासी सागर मुंडा 31 मार्च को तीन दोस्तों के साथ रुक्का डैम घूमने आया था. शाम में घर जाने के क्रम में चार अपराधियों ने पिस्तौल दिखा कर उनसे तीन मोबाइल व एक कैमरा लूट लिया था. मारपीट भी की थी. मामले में सागर मुंडा ने एक अप्रैल को ओरमांझी थाना में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. अपराधियों की धर पकड़ के लिए सिल्ली डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर बिरसा उरांव को गिरफ्तार किया.
उसकी निशानदेही पर लूट के दो मोबाइल, सिम व कैमरा बरामद किये गये. उक्त मामले में शामिल दो नाबालिग भी पकड़े गये. जिन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया. बिरसा उरांव ने पूछताछ में नामकुम थाना क्षेत्र में भी छिनतई की घटना में शामिल होने की बात स्वीकारी. जिसके बाद नामकुम पुलिस बिरसा की निशानदेही पर एक मोबाइल व एक घड़ी बरामद किया. छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी ओरमांझी श्याम किशोर महतो, जमादार सिंह मुंडा, टीओपी प्रभारी हुटुप व सशस्त्र बल शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










