रांची : मापी हो गयी, नोटिस नहीं देने से संशय की है स्थिति

Updated at : 19 Apr 2019 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : मापी हो गयी, नोटिस नहीं देने से संशय की है स्थिति

रांची : राष्ट्रीय उच्च पथ-23 के चौड़ीकरण के लिए बजरा व आसपास इलाके के मकान व दुकानों की मापी कर ली गयी है. चौड़ीकरण के लिए कहां कितनी जमीन ली जायेगी, यह माप लिया गया है, लेकिन अब तक उन्हें नोटिस नहीं दिया गया है. इस वजह से लोगों में संशय की स्थिति बनी हुई […]

विज्ञापन
रांची : राष्ट्रीय उच्च पथ-23 के चौड़ीकरण के लिए बजरा व आसपास इलाके के मकान व दुकानों की मापी कर ली गयी है. चौड़ीकरण के लिए कहां कितनी जमीन ली जायेगी, यह माप लिया गया है, लेकिन अब तक उन्हें नोटिस नहीं दिया गया है. इस वजह से लोगों में संशय की स्थिति बनी हुई है.
लोगों को अब तक यह पता नहीं चल पा रहा है कि उनकी कितनी जमीन ली जायेगी. कहीं दुकान-मकान का हिस्सा तोड़ा तो नहीं जायेगा, इसे लेकर भी लोग परेशान हैं. उनका कहना है कि चौड़ीकरण का काम तेजी से हो रहा है. ललित नारायण मिश्रा कॉलोनी के पहले तक काम हो गया है. अब बजरा इलाके में जल्द काम शुरू होनेवाला है. यहां स्थित देवी मंडप को भी हस्तांतरित करने को कहा गया है. स्थानीय लोगों को अवगत करा दिया गया है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान देवी मंडप बीच में आ जायेगा, ऐसे में उसे अन्यत्र शिफ्ट करना होगा.
पिस्का मोड़ से पलमा तक हो रहा फोर लेन का काम : मालूम हो कि एनएच-23 पर पिस्का मोड़ से पलमा तक फोरलेन का काम हो रहा है.
पलमा (बेड़ो) की अोर से काम शुरू कराया गया था. नये बजरा पुल का निर्माण हो रहा है. यहां पुराने पुल को ध्वस्त करके पुल बनाया जा रहा है. इस पर काम जारी है. वहीं, सड़क ढलाई का काम भी पुल के आगे तक पहुंच गया है. इस तरह बहुत जल्द ही काम बजरा तक पहुंच जायेगा, लेकिन स्पष्ट ही नहीं है कि किसकी कितनी जमीन ली जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola