रांची : सपारोम के पूर्व उप मुखिया को पेट में मारी तीन गोली, हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

नयासराय में दो अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम रांची/नगड़ी : गुरुवार की रात करीब 09:45 बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने सपारोम के पूर्व उप मुखिया प्रकाश तिग्गा (45) के पेट में तीन गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गयी. घटना नगड़ी थाना क्षेत्र के नयासराय में घटी. घायल उप मुखिया को पुलिस […]

विज्ञापन

नयासराय में दो अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची/नगड़ी : गुरुवार की रात करीब 09:45 बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने सपारोम के पूर्व उप मुखिया प्रकाश तिग्गा (45) के पेट में तीन गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गयी. घटना नगड़ी थाना क्षेत्र के नयासराय में घटी. घायल उप मुखिया को पुलिस ने इलाज के लिए पहले स्थानीय रिंची अस्पताल में भर्ती कराया. फिर वहां से रिम्स रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया़घटना के संबंध में बताया जाता है कि किसी व्यक्ति ने फाेन पर कुछ काम की बात कह कर प्रकाश तिग्गा को नया सराय बुलाया था.

वह नया सराय में सड़क किनारे किसी से बात कर रहे थे. इसी क्रम में बुलेट पर सवार दो लोग आये. उनमें से एक ने पिस्टल निकालकर प्रकाश तिग्गा को तीन गोली मारी, जो उनके पेट में जा लगी. इसके बाद अपराधी फरार हो गये. गोली लगने के बाद पूर्व उप मुखिया किसी तरह अपने गांव पहुंचे और लोगाें को मामले की जानकारी दी. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. मौके पर नगड़ी थाना प्रभारी संतोष पांडेय और पीसीआर की गाड़ी पहुंची. इसके बाद पुलिस घायल को रिंची अस्पताल ले गयी.वहां से उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया. मौके पर प्रकाश उरांव की स्कूटी को बरामद किया गया है. पुलिस अपराधियों की खोज में जुट गयी है.

गिरफ्तारी की मांग : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा कि पूर्व उप मुखिया प्रकाश तिग्गा पर जानलेवा हमला करने वाले अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए. आये दिन नगड़ी थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं हो रही है. इस पर लगाम लगाने की जरूरत है. ताकि शांति बनी रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola