रांची : भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों की दुकान बंद हो गयी : संजय सेठ

Updated at : 12 Apr 2019 9:36 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों की दुकान बंद हो गयी : संजय सेठ

मैक्लुसकीगंज/रांची : रांची लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने मैक्लुस्कीगंज के लपरा, नावडीह, हेसालौंग, चिनाटांड़, गंझू टोला सहित अन्य जगहों पर जनसंपर्क अभियान चलाया. प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ लपरा शिव मंदिर व हेसालौंग शिव मंदिर गये. इसी दौरान लपरा में शशिभूषण सिंह के नेतृत्व में सिनू देवी, मनीषा देवी, रुक्मिणी देवी, शांति […]

विज्ञापन
मैक्लुसकीगंज/रांची : रांची लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने मैक्लुस्कीगंज के लपरा, नावडीह, हेसालौंग, चिनाटांड़, गंझू टोला सहित अन्य जगहों पर जनसंपर्क अभियान चलाया. प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ लपरा शिव मंदिर व हेसालौंग शिव मंदिर गये.
इसी दौरान लपरा में शशिभूषण सिंह के नेतृत्व में सिनू देवी, मनीषा देवी, रुक्मिणी देवी, शांति देवी, पूजा देवी, रुद देवी, सबिता देवी, बसंती देवी, कमली देवी, बचन देवी, बलवंती देवी, रेणु देवी, कैलू देवी, बांदो देवी सहित दर्जनों महिलाओं ने भाजपा का दामन थामा. उन्होंने एक स्वर में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की भ्रष्टाचार विरोधी नीति सिद्धांत से प्रेरित होकर वे पार्टी में शामिल हुई हैं. इस दौरान श्री सेठ ने कहा कि नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की सारी दुकानें बंद हो हो जाती हैं. रक्षा सौदों में मलाई नहीं मिलती. गरीबों के नाम पर ठगी बंद रहती है.
55 साल से कांग्रेस देश पर राज कर रही थी, लेकिन उनकी सरकार ने हमेशा सेना के मनोबल को तोड़ने का काम किया. इस दौरान कांके विधायक जीतू चरण राम, शशि भूषण सिंह, प्रीतम कुमार साहू, रमेश विश्वकर्मा, दिनेश गुप्ता, किरण देवी, लालू यादव, नीलम देवी, सुबोध रजक आदि कार्यकर्ता शामिल थे. इसके अलावा संजय सेठ ठाकुरगांव, बुढ़मू व मुरूपीरी भी गये़ यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनाव की तैयारियों से संबंधित जानकारी ली. उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की जीत के लिए मतदाताओं से संपर्क साधने की अपील की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola