रांची : सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें सफलता जरूर मिलेगी : राज्यपाल

Updated:
विज्ञापन

रांची : विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि, धनबाद व गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल, रांची के तत्वावधान में गुरुवार को राजभवन के बिरसा मंडप में बैसाखी उत्सव सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर प्रतिभागियों ने समूह नृत्य, समूह गीत, नारी की कथा, गिद्दा, रंग अनेक, खुशबू अनेक, भांगड़ा आदि थीम पर प्रस्तुति दी. […]

विज्ञापन
रांची : विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि, धनबाद व गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल, रांची के तत्वावधान में गुरुवार को राजभवन के बिरसा मंडप में बैसाखी उत्सव सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
मौके पर प्रतिभागियों ने समूह नृत्य, समूह गीत, नारी की कथा, गिद्दा, रंग अनेक, खुशबू अनेक, भांगड़ा आदि थीम पर प्रस्तुति दी. इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज्य के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दीं. राज्यपाल ने कहा कि बच्चों द्वारा प्रदर्शित कला में समाज के प्रति सकारात्मक सोच दिखती है. जरूरत है आज सभी को सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने की.
राज्यपाल ने कहा कि हमारे बच्चे अपने आत्मविश्वास को बनाये रखें और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें, तो निश्चय ही वे अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे.
उन्होंने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो, यह हम सभी का मकसद है. बच्चों में निहित प्रतिभा को और निखारा जाये. उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि कुछ पल के लिए तो ऐसा लगा कि हम सब पंजाब के किसी स्थल में हैं. उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं का देश है, यहां की संस्कृति बहुरंगी है.
आज बच्चों ने इसका अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया. बच्चों में असीम प्रतिभा निहित है. इस अवसर पर राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एसके सतपथी, राज्यपाल के प्रधान सचिव सत्येंद्र सिंह, राज्य के विभिन्न विवि के कुलपति, प्रतिकुलपति व गुरुनानक स्कूल के प्राचार्य के अलावा काफी संख्या छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola