कांके : मायापुर का अखाड़ा अव्वल
शस्त्र चालन प्रतियोगिता में 42 अखाड़े हुए शामिल कांके : रामनवमी के अवसर पर श्रीश्री महावीर मंडल कांके प्रखंड द्वारा आयोजित झारखंड स्तरीय शस्त्र चालन प्रतियोगिता में धूम धड़ाका बजरंग दल मायापुर पहले स्थान पर रहा. वहीं न्यू रंगारंग समिति इरगु टोली रांची द्वितीय, सरना समिति पुंदाग तृतीय व श्री बजरंग समिति फेटा रातू चौथे […]
शस्त्र चालन प्रतियोगिता में 42 अखाड़े हुए शामिल
आपके शहर में
कांके : रामनवमी के अवसर पर श्रीश्री महावीर मंडल कांके प्रखंड द्वारा आयोजित झारखंड स्तरीय शस्त्र चालन प्रतियोगिता में धूम धड़ाका बजरंग दल मायापुर पहले स्थान पर रहा. वहीं न्यू रंगारंग समिति इरगु टोली रांची द्वितीय, सरना समिति पुंदाग तृतीय व श्री बजरंग समिति फेटा रातू चौथे स्थान पर रहे. प्रतियोगिता में 42 अखाड़े ने हिस्सा लिया.
विजेता व उपविजेता टीम को बड़ा शील्ड, दो महावीरी झंडे, दो तलवार व तृतीय एवं चतुर्थ सहित सभी मंडली को कप, शील्ड, महावीरी झंडे व तलवार देकर सम्मानित किया गया. पुरस्कार वितरण कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार बैठा, डॉ सोहन राम, कमेटी के मुख्य संरक्षक पंकज सिंह, संस्थापक मदन कुमार महतो, अध्यक्ष सीताराम मुंडा, महेश कुमार मनीष, अशोक कुमार महतो, गौरी शंकर महतो, अरविंद राम, अरुण कुमार दास, राजू दुबे, विनोद साहू, फागु मुंडा, जलेश महतो, अनिल महतो, सूरज महतो, अजय महतो, प्रवीण केशरीयार, शालिग्राम महतो सहित सदस्यों ने दिया.
इटकी: चचगुरा के अखाड़े को मिला पहला पुरस्कार
इटकी. केंद्रीय महावीर मंडल इटकी के तत्वावधान में आयोजित शस्त्र चालन प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार पवनपुत्र क्लब चचगुरा को दिया गया. वहां महावीर मंडल भंडरा को द्वितीय व बड़कागांव को तृतीय पुरस्कार मिला. झांकी व बाजा वादन में चचगुरा, बड़कागढ़, भंडरा, धामाटांड़ व हनुमान क्लब रांची को पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार वितरण मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह व जिप सदस्य लाल रामेश्वर नाथ शाहदेव ने किया. प्रतियोगिता में इटकी के अलावा मांडर, रातू व बेड़ो प्रखंड के अखाड़ों ने भाग लिया. प्रतियोगिता का उद्घाटन रांची महावीर मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव, जिप सदस्य शाहदेव, मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष भोला उरांव व दीपक सिंह ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में रांची महावीर मंडल के ललित नारायण ओझा, दीपक गोप, प्रमोद जायसवाल, कमेश बर्मन, हर्षवर्धन पांडेय, अजीत केसरी, जगमोहन महतो, कृष्णा वर्मन, विशालसहित अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए