रांची़ : नौकरी के नाम पर 23 लाख की ठगी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Apr 2019 12:44 AM (IST)
विज्ञापन

रुपये मांगने पर अारोपी ने युवकों पर ही अपहरण का आरोप लगा दिया रांची़ : चुटिया की साईं कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाले साकेत कुमार सिंह (पलामू निवासी) पर नौकरी के नाम पर 23 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए औरंगाबाद निवासी अमोद कुमार ने चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज […]
विज्ञापन
रुपये मांगने पर अारोपी ने युवकों पर ही अपहरण का आरोप लगा दिया
रांची़ : चुटिया की साईं कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाले साकेत कुमार सिंह (पलामू निवासी) पर नौकरी के नाम पर 23 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए औरंगाबाद निवासी अमोद कुमार ने चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ पुलिस ने साकेत कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है़ उससे पूछताछ की जा रही है.
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, नौकरी दिलाने के नाम पर अमोद से डेढ़ लाख रुपये की ठगी की गयी है़ पैसा लेकर नौकरी नहीं लगाने पर ठगी के शिकार चार युवक बिहार से साकेत से रुपये की मांग करने आये थे, तो आरोपी ने उनलोगों पर ही अपहरण का आरोप लगा दिया था. बताया जाता है कि साकेत कुमार सिंह बैंक व रेलवे में नौकरी के नाम पर युवाओं से ठगी करता था़ वह अब तक 23 लाख रुपये की ठगी वह कर चुका है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










