यूपीएससी का फाइनल परिणाम : रांची के दीपक दुबे 46वां रैंक लाकर झारखंड के टॉपर बने
रांची-पटना : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2018 का अंतिम परिणाम शुक्रवार की देर शाम जारी कर दिया. इस परीक्षा में झारखंड के विद्यार्थियों ने भी परचम लहराया है. रांची, जमशेदपुर, मधुपुर, हजारीबाग सहित अन्य जिलों के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार डोरंडा (रांची) […]
रांची-पटना : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2018 का अंतिम परिणाम शुक्रवार की देर शाम जारी कर दिया. इस परीक्षा में झारखंड के विद्यार्थियों ने भी परचम लहराया है. रांची, जमशेदपुर, मधुपुर, हजारीबाग सहित अन्य जिलों के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है.
आपके शहर में
अब तक मिली जानकारी के अनुसार डोरंडा (रांची) के रहने वाले दीपक कुमार दुबे 46वां रैंक लाकर झारखंड के टॉपर बने हैं. इसके बाद जमशेदपुर की अन्या दास ने 60वां रैंक लाया है. आइएसएम धनबाद के जय शिवानी को 81वां रैक तथा रांची की ही आंचल श्रीवास्तव को 110वां रैंक मिला है.
दुमका के सौरभ भुवानिया को 113वां रैंक, गढ़वा के शिवेंदु भूषण को 120वां रैंक, रांची के ही तनय शंकर ने 136वां रैंक लाया है. आइएसएम धनबाद के सागर जैन को 160वां रैंक, जबकि रांची के प्रतीक जैन को 164वां रैंक, हजारीबाग के दीपाकंर चौधरी को 166वां रैंक मिला.
मधुपुर के विवेक मोदी को 179वां रैंक, बीआइटी मेसरा के छात्र अंकुश सिंह भटी को 238वां रैंक मिला है. हजारीबाग के प्रियांक किशोर को 274वां रैंक मिला है. रांची के ही शिवाशीष कुमार को 368वां रैंक, रांची के ही देवराज दास को 429वां रैंक मिला है.
आइएसएम धनबाद के ही चंद्रशेखर मीणा को 655वां रैंक मिला है. रांची के ही जयेश को 703वां रैंक मिला है. चाणक्या आइएएस एकेडमी, कैटेलिस्ट आइएएस, इनसाइट झारखंड स्टडीज, स्कोप आइएएस जैसे कोचिंग संस्थान से भी तैयारी कर कई विद्यार्थियों ने सिविल सेवा परीक्षा में अपनी जगह बनायी है.
आइआइटी बंबई के कनिष्क कटारिया ऑल इंडिया टॉपर
यूपीएससी ने शुक्रवार को सिविल सेवा-2018 की फाइनल परीक्षा के परिणाम घोषित किये. आइआइटी, बंबई से बीटेक करने वाले कनिष्क कटारिया ऑल इंडिया टॉपर रहे. वह अनुसूचित वर्ग से ताल्लुक रखते हैं. वैकल्पिक विषय के रूप में उन्होंने गणित लिया था. कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए