रांची : लोजपा व भाजपा चलायेगी साझा जनसंपर्क अभियान

Updated:
विज्ञापन

रांची : प्रदेश भाजपा कार्यालय में गुरुवार को लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी मंगल पांडेय से मुलाकात कर चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संयुक्त रूप से चुनाव अभियान में शामिल होने पर सहमति बनी. श्री पांडेय ने कहा कि लोजपा व […]

विज्ञापन
रांची : प्रदेश भाजपा कार्यालय में गुरुवार को लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी मंगल पांडेय से मुलाकात कर चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संयुक्त रूप से चुनाव अभियान में शामिल होने पर सहमति बनी.
श्री पांडेय ने कहा कि लोजपा व भाजपा के कार्यकर्ता मतदाताओं के बीच व्यापक संपर्क अभियान चलायेंगे. प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने गठबंधन के सहयोगियों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के संयुक्त प्रयास से चुनावी मिशन को सफल बनाया जायेगा. श्री प्रधान ने कहा कि नरेंद्र मोदी व राम विलास पासवान की युगलबंदी एवं आपसी समझ के कारण समाज के वंचित वर्गों के बीच अच्छा संदेश गया है.
मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदीप सिन्हा, प्रेम मित्तल, संजय जायसवाल, चंद्र प्रकाश, लोजपा के राजीव सिंह, अभिषेक राय, राजेश रंजन वर्मा, दिनेश सोनी, चुन्नू, छोटू द्विवेदी, संजित कुमार द्विवेदी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola