रांची : चर्च रोड में दवाई दोस्त की 23वीं शाखा का उदघाटन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
यहां 85 प्रतिशत तक की छूट पर ब्रांडेड जेनरिक दवाएं उपलब्ध हैं रांची : महावीर मंदिर चर्च रोड स्थित दवाई दोस्त की 23वीं शाखा का उदघाटन बुधवार को डेनमार्क से आयीं सरिता बैरोलिया ने किया. यह परियोजना प्रेमसंस और बैरोलिया ट्रस्ट द्वारा संचालित है. यह शाखा पुनीत पोद्दार व पंकज पोद्दार ने अपने पिता प्रेम […]
विज्ञापन
यहां 85 प्रतिशत तक की छूट पर ब्रांडेड जेनरिक दवाएं उपलब्ध हैं
रांची : महावीर मंदिर चर्च रोड स्थित दवाई दोस्त की 23वीं शाखा का उदघाटन बुधवार को डेनमार्क से आयीं सरिता बैरोलिया ने किया. यह परियोजना प्रेमसंस और बैरोलिया ट्रस्ट द्वारा संचालित है. यह शाखा पुनीत पोद्दार व पंकज पोद्दार ने अपने पिता प्रेम कुमार पोद्दार व राजीव बैरोलिया ने अपने पिता डॉ राम अवतार प्रसाद बैरोलिया के सम्मान में खोला है.
इस मौके पर बताया गया कि दवाई दोस्त की शाखाओं से लाखों जरूरतमंदों को लाभ मिल रहा है. दवाई दोस्त की शाखाओं से लगभग हर माह 70 हजार से ज्यादा मरीज इसका लाभ ले रहे हैं. पुनीत पोद्दार ने बताया कि यहां सस्ती व अच्छी दवाएं उपलब्ध हैं. दूसरी शाखाओं की तरह इस शाखा में भी 85 प्रतिशत तक की छूट पर ब्रांडेड जेनरिक दवाएं उपलब्ध हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन