रांची : हत्या की योजना बना रहा अपराधी वसीम गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : नामकुम के एक जमीन कारोबारी की हत्या की योजना बनाते अपराधी वसीम उर्फ गोजा (30 वर्ष) को डोरंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है़ उसके पास से एक देशी रिवाल्वर और 7़ 62 बोर की दो गोली बरामद की गयी है़ वसीम डोरंडा थाना क्षेत्र के नीम चौक का रहनेवाला है़ बताया जाता है […]
विज्ञापन
रांची : नामकुम के एक जमीन कारोबारी की हत्या की योजना बनाते अपराधी वसीम उर्फ गोजा (30 वर्ष) को डोरंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है़ उसके पास से एक देशी रिवाल्वर और 7़ 62 बोर की दो गोली बरामद की गयी है़ वसीम डोरंडा थाना क्षेत्र के नीम चौक का रहनेवाला है़
बताया जाता है कि 25 मार्च को डोरंडा पुलिस गश्ती कर रही थी़ उसी समय सूचना मिली की वसीम सहयोगियों के साथ गौस नगर स्थित काठ पुल के पास देखा गया है़ इसके बाद शाम 6: 30 बजे पुलिस काठ पुल के पास पहुंची़
पुलिस को देख कर वसीम छिपने का प्रयास करने लगा़ लेकिन गश्ती दल में शामिल डोरंडा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रमेश कुमार सिंह, चालक हवलदार जितेंद्र कुमार सिंह, सिपाही नारायण,बबलू कुमार ने उसे गिरफ्तार कर लिया़ तलाशी लेने पर उसके पास से देशी रिवाल्वर व दो गोली बरामद की गयी़
सीसीए भी लगा था : जानकारी के मुताबिक हत्या, लूट ,डकैती सहित कई अपराधों में संलिप्त रहने के कारण उस पर सीसीए भी लगा था़ इस कारण एक साल तक जेल में रहा़ कुछ दिन पहले जमानत पर छूटने के बाद वह विभिन्न गिराेह के संपर्क में था़ इस कारण दोबारा सीसीए लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, जो लंबित है़ हालांकि जेल से निकलने के बाद भी पुलिस की उस पर नजर थी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










