मांडर :झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ अभियान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मांडर : प्रखंड के विभिन्न गांव में मंगलवार को झोला छाप चिकित्सकों व निजी प्रैक्टिशनरों के खिलाफ अभियान चलाया गया. अनगड़ा के चिकित्सा प्रभारी डॉ अमरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में मांडर के कंजिया रोड स्थित दो दांत घर सहित टांगरबसली, नवाटांड़ बाजार, बिसाहाखटंगा व परयागो के कई दवा दुकान व निजी क्लिनिक में चलाये गये […]
विज्ञापन
मांडर : प्रखंड के विभिन्न गांव में मंगलवार को झोला छाप चिकित्सकों व निजी प्रैक्टिशनरों के खिलाफ अभियान चलाया गया. अनगड़ा के चिकित्सा प्रभारी डॉ अमरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में मांडर के कंजिया रोड स्थित दो दांत घर सहित टांगरबसली, नवाटांड़ बाजार, बिसाहाखटंगा व परयागो के कई दवा दुकान व निजी क्लिनिक में चलाये गये अभियान के दौरान दवा दुकान के संचालक व निजी प्रैक्टिशनरों से पूछताछ की गयी. टीम में शामिल मांडर के चिकित्सा प्रभारी डॉ किशोर कुल्लू ने बताया कि लाइसेंस व सर्टिफिकेट उपलब्ध नहीं कराने पर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जायेगी. प्रखंड में इस अभियान से हड़कंप है.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन