डहुटोला दुंदूगड़ा में दो युवकों का अधजला शव बरामद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रनिया : थाना क्षेत्र के डहुटोला दुंदूगड़ा में पुलिस ने दो युवकों का अधजला शव बरामद किया है. घटनास्थल पर दोनों युवकों के शव पर टीवीएस कंपनी की एक बाइक जेएच 78 ओएच 2498 को रख कर आग लगा दिये जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है. आशंका जतायी जा रही है कि युवकों […]

विज्ञापन
रनिया : थाना क्षेत्र के डहुटोला दुंदूगड़ा में पुलिस ने दो युवकों का अधजला शव बरामद किया है. घटनास्थल पर दोनों युवकों के शव पर टीवीएस कंपनी की एक बाइक जेएच 78 ओएच 2498 को रख कर आग लगा दिये जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है. आशंका जतायी जा रही है कि युवकों की हत्या कर शव पर पेट्रोल डाल कर अपराध्धियों ने जला दिया है.
मामले सूचना थाना प्रभारी अरविंद कुमार को मिली. इसके बाद उन्होंने सदल-बल घटनास्थल पर पहुंच कर अधजले शव को बरामद कर लिया है. घटनास्थल पर एक युवक का अधजला सिर्फ पैर दिख रहा है. दोनों शव को देखने से प्रतीत होता है कि अपराधियों ने उनको कहीं से लाकर दुंदूगड़ा में घटना को अंजाम दिया है.
घटना तीन-चार दिन पहले का प्रतीत होता है. समाचार लिखे जाने तक शव का शिनाख्त पुलिस नहीं कर पायी थी. ज्ञात हो कि घटनास्थल से तीन किलोमीटर की दूरी पर एक सप्ताह पूर्व पुलिस ने पुलिस पीएलएफआइ मुठभेड़ में कमांडर सहित अन्य उग्रवादी ढेर हुए थे. पुलिस क्षेत्र में अपराधियों की धर-पकड़ के लिए सर्च अभियान चला रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola