रांची : ट्रेड यूनियनों को मिल सकता है झारखंड का निबंधन नंबर

Updated at : 07 Mar 2019 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : ट्रेड यूनियनों को मिल सकता है झारखंड का निबंधन नंबर

रांची : झारखंड के ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को श्रम मंत्री राज पालिवार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक नेपाल हाउस स्थित कार्यालय में हुई. बैठक में सहमति बनी कि राज्य के ट्रेड यूनियनों को सरकार यहां का निबंधन नंबर भी दे सकती है. मालूम हो कि बिहार सरकार ने अपने यहां निबंधित […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड के ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को श्रम मंत्री राज पालिवार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक नेपाल हाउस स्थित कार्यालय में हुई.
बैठक में सहमति बनी कि राज्य के ट्रेड यूनियनों को सरकार यहां का निबंधन नंबर भी दे सकती है. मालूम हो कि बिहार सरकार ने अपने यहां निबंधित सभी यूनियनों की सदस्यता समाप्त कर दी है. झारखंड के करीब-करीब सभी यूनियनों का निबंधन बिहार के समय का था. राज्य अलग होने के बाद ट्रेड यूनियन झारखंड में रिटर्न दाखिल कर रही है.
बिहार सरकार ने रिटर्न दाखिल नहीं करने के कारण सदस्यता समाप्त की है. झारखंड के ट्रेड यूनियन राज्य सरकार से आग्रह कर रहे हैं कि रिटर्न के आधार पर सभी यूनियनों को झारखंड से निबंधन की स्थायी सदस्यता दे दे. इसी मुद्दे को लेकर बुधवार को हुई बैठक में मंत्री श्री पालिवार ने रास्ता निकालने का आश्वासन दिया है. बैठक में विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola