रांची : विकास से झामुमो का लेना-देना नहीं : गिलुवा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा है कि आदिवासी की जमीन लूटने वाले आज हितैषी बनने का ढोंग कर रहे हैं. झामुमो का राज्य व आदिवासी के विकास से लेना-देना नहीं है. श्री गिलुवा रविवार को पार्टी कार्यालय मेें आयोजित मिलन समारोह में बोल रहे थे. झामुमो नेता राजू वर्मा अपने […]

विज्ञापन
रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा है कि आदिवासी की जमीन लूटने वाले आज हितैषी बनने का ढोंग कर रहे हैं. झामुमो का राज्य व आदिवासी के विकास से लेना-देना नहीं है. श्री गिलुवा रविवार को पार्टी कार्यालय मेें आयोजित मिलन समारोह में बोल रहे थे.
झामुमो नेता राजू वर्मा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए़ श्री गिलुवा ने कहा कि झामुमो के व्यवहार से कार्यकर्ता झुब्ध हैं. नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि अब देश में न वंशवाद चलेगा न परिवारवाद चलेगा. यह देश अब केवल राष्ट्रवाद पर चलेगा.
प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि अब तुष्टीकरण की राजनीति नहीं चलनेवाली है. प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने भी विचार रखे. कार्यक्रम में राजू वर्मा के साथ अनिश वर्मा, बबलू कुमार, रंजन माथुर, राहुल वर्मा, सुनील विश्वकर्मा, संतोष सिंह, गुड्डू पांडेय, अरुण सिंह, अतुल राय, संजय कुमार, राहुल चौधरी, विनोद कुमार, अरविंद कुमार, रणवीर वर्मा, राजेश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए़

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola