ePaper

रांची : अब 15 को खुलेगा रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का टेंडर

Updated at : 28 Feb 2019 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : अब 15 को खुलेगा रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का टेंडर

रांची : एनएचएआइ ने एक बार फिर रातू रोड में बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर का टेंडर खोलने की तिथि बढ़ा दी है. अब यह टेंडर 15 मार्च को खुलेगा. इसी दिन टेंडर खोलने के बाद ठेकेदार का चयन होगा. अगर इस बार फिर तिथि नहीं बढ़ती है, तो टेंडर फाइनल हो जायेगा. उसके बाद एलिवेटेड […]

विज्ञापन
रांची : एनएचएआइ ने एक बार फिर रातू रोड में बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर का टेंडर खोलने की तिथि बढ़ा दी है. अब यह टेंडर 15 मार्च को खुलेगा. इसी दिन टेंडर खोलने के बाद ठेकेदार का चयन होगा. अगर इस बार फिर तिथि नहीं बढ़ती है, तो टेंडर फाइनल हो जायेगा. उसके बाद एलिवेटेड कॉरिडोर बनवाने की दिशा में काम शुरू हो जायेगा.
गौरतलब है कि अब तक तीन बार टेंडर की तिथि बढ़ायी जा चुकी है. सबसे पहले एक जनवरी को टेंडर खुलना था, लेकिन इसकी तारीख बढ़ा कर छह फरवरी कर दी गयी. छह फरवरी को भी टेंडर नहीं खोला गया और तिथि बढ़ा कर 22 फरवरी कर दी गयी. इस दिन भी टेंडर नहीं खुला और अब टेंडर खोलने की तिथि 15 मार्च कर दी गयी है.
अब तक नहीं सुलझा है जमीन का मामला : एनएचएआइ ने कचहरी के पास से रातू रोड होते हुए पिस्का मोड़ के आगे इटकी रोड व पंडरा रोड तक एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण का टेंडर जारी किया था. करीब 212 करोड़ रुपये की लागत से एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण की योजना तैयार की गयी है. एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए अभी जमीन लेने का मामला पूरी तरह नहीं सुलझा है.
रैयतों को नोटिस दिया गया था. रैयतों ने अपनी आपत्तियां रखी हैं. उसका निराकरण किया जा रहा है. ये बातें सामने आ रही है कि रातू रोड चौक के ऊपर से हरमू फ्लाइओवर का निर्माण करना है. इधर, से रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर भी वहीं पर जाकर मिलेगा. ऐसे में यह तय नहीं हो पाया है कि किस तरह रातू रोड चौक के पास से एलिवेटेड रोड गुजरे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola