रांची : कुम्हारों को टिकट देनेवालों को हमारा समर्थन : बाटुल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Feb 2019 4:41 AM
रांची : झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ के तत्वावधान में शनिवार को विधानसभा मैदान में महाजुटान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बेरमो विधायक सह महासंघ के संरक्षक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि झारखंड में 32 लाख कुम्हार हैं. इसके बाद भी आबादी के अनुसार चुनाव में टिकट नहीं दिया जाता है. कुम्हार ही एक ऐसी […]
रांची : झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ के तत्वावधान में शनिवार को विधानसभा मैदान में महाजुटान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बेरमो विधायक सह महासंघ के संरक्षक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि झारखंड में 32 लाख कुम्हार हैं. इसके बाद भी आबादी के अनुसार चुनाव में टिकट नहीं दिया जाता है.
कुम्हार ही एक ऐसी जाति है जो पूरे देश के साथ झारखंड में गोलबंद होकर वोट डालता है. समय रहते अगर राजनीति दल गंभीरता से नहीं लेंगे तो उन्हें भारी नुकसान होगा. महासंघ सभी राजनीतिक पार्टियों से अपनी बात को रखने का काम करेगा. जो पार्टी कुम्हारों को लोकसभा में टिकट देने का काम करेगी, उस पार्टी की ओर झुकाव निश्चित रूप से रहेगा.
- लोकसभा चुनाव में कुम्हारों के आबादी के अनुरूप कम से कम तीन सीट दी जाये
- माटी कला बोर्ड को हर वर्ष 100 करोड़ रुपये दिये जायें
- मंडल कमीशन के आधार पर पूरे देश में पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है, लेकिन झारखंड में महज 14 प्रतिशत है, इसे बढ़ा कर 36 प्रतिशत किया जाये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










