रांची : ओमप्रकाश महतो को नेपाल में मिलेगा गांधी पर्यावरण योद्धा सम्मान

Updated at : 19 Feb 2019 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : ओमप्रकाश महतो को नेपाल में मिलेगा गांधी पर्यावरण योद्धा सम्मान

रांची : पूरे झारखंड में पर्यावरण संरक्षण को एक अभियान के रूप में चलाने वाले रांची के पर्यावरण सेवी ओमप्रकाश महतो को नेपाल में गांधी पर्यावरण योद्धा सम्मान से सम्मानित किया जायेगा. यह सम्मान भारत, बांग्लादेश और नेपाल के द्वारा संयुक्त रूप से चयनित पर्यावरण सेवियों को दिया जाता है. यह सम्मान 23 फरवरी को […]

विज्ञापन
रांची : पूरे झारखंड में पर्यावरण संरक्षण को एक अभियान के रूप में चलाने वाले रांची के पर्यावरण सेवी ओमप्रकाश महतो को नेपाल में गांधी पर्यावरण योद्धा सम्मान से सम्मानित किया जायेगा. यह सम्मान भारत, बांग्लादेश और नेपाल के द्वारा संयुक्त रूप से चयनित पर्यावरण सेवियों को दिया जाता है.
यह सम्मान 23 फरवरी को उन्हें जनकपुर धाम नेपाल में दिया जायेगा. यह सूचना पीपल नीम तुलसी अभियान के संस्थापक डॉ धर्मेंद्र कुमार ने पत्र भेज कर दी है. श्री महतो इस सम्मान से सम्मानित होनेवाले झारखंड के पहले पर्यावरण प्रेमी होंगे.
ज्ञात हो कि पर्यावरण की रक्षा के लिए ओमप्रकाश महतो ने विगत 11 वर्षों में झारखंड के एक दर्जन से अधिक जिलों में पौधरोपण अभियान चलाया है. पौधरोपण के लिए जनजागृति अभियान के तहत गांव-गांव जाकर लोगों को जागृत किया.
गांधी पर्यावरण योद्धा सम्मान के लिए चयनित होने पर कुरमी/ कुड़मी विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार, कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजु महतो, आदिवासी जन परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा, झारखंड कौमी तहरीक के प्रदेश अध्यक्ष आजम अहमद, तेली संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मदयाल साहू, उज्ज्वल भारत मिशन के अध्यक्ष रंभा सिंह आदि ने उन्हें बधाई दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola