ePaper

रांची : एचइसी में प्रोपेलर शॉफ्ट बनाया जायेगा

Updated at : 14 Feb 2019 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : एचइसी में प्रोपेलर शॉफ्ट बनाया जायेगा

रांची : भारत-रूसी अंतर सरकारी आयोग के तत्वावधान में गोवा में चल रही बैठक में रक्षा उपकरण बनाने सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गयी. बैठक के दौरान एचइसी, हैजागॉन डॉकयार्ड्स लिमिटेड मझगांव डॉक यार्ड लिमिटेड अौर जेएससी रोसोबोरनो एक्सपोर्ट रूस के बीच बुधवार को बैठक हुई. इसमें पानी जहाज के उपकरण बनाने के लिए […]

विज्ञापन
रांची : भारत-रूसी अंतर सरकारी आयोग के तत्वावधान में गोवा में चल रही बैठक में रक्षा उपकरण बनाने सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गयी. बैठक के दौरान एचइसी, हैजागॉन डॉकयार्ड्स लिमिटेड मझगांव डॉक यार्ड लिमिटेड अौर जेएससी रोसोबोरनो एक्सपोर्ट रूस के बीच बुधवार को बैठक हुई. इसमें पानी जहाज के उपकरण बनाने के लिए एचइसी को उत्पादन हब बनाने पर सहमति बनी.
एचइसी में जहाज कंपनी के लिए प्रोपेलर शाॅफ्ट बनाया जायेगा. बैठक में एचइसी के निदेशक (विपणन व उत्पादन) राणा एस चक्रवर्ती, के सूत्रधार ने हिस्सा लिया. बैठक के दौरान एचइसी में अप्रैल में नेवी कॉन्कलेव का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. इसमें सभी भारतीय जहाज निर्माण सरकारी और निजी कंपनियों सहित कंपनियों को आमंत्रित किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola