ePaper

रांची : बैंक ने बीआइटीटी की संपत्ति पर सांकेतिक कब्जा किया

Updated at : 14 Feb 2019 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : बैंक ने बीआइटीटी की संपत्ति पर सांकेतिक कब्जा किया

संजीव सिंह 60 दिनों के अंदर 11.45 करोड़ रुपये जमा करने का दिया अल्टीमेटम रांची : राजधानी में चल रहे शैक्षणिक संस्थान बिरसा इंस्टीट्यूट अॉफ टेक्नोलॉजी ट्रस्ट (बीआइटीटी) की संपत्ति (भूमि व भवन) पर पंजाब नेशनल बैंक ने सांकेतिक तौर पर कब्जा कर लिया है. संस्थान द्वारा 11 करोड़ 45 लाख 58 हजार 457 रुपये […]

विज्ञापन
संजीव सिंह
60 दिनों के अंदर 11.45 करोड़ रुपये जमा करने का दिया अल्टीमेटम
रांची : राजधानी में चल रहे शैक्षणिक संस्थान बिरसा इंस्टीट्यूट अॉफ टेक्नोलॉजी ट्रस्ट (बीआइटीटी) की संपत्ति (भूमि व भवन) पर पंजाब नेशनल बैंक ने सांकेतिक तौर पर कब्जा कर लिया है. संस्थान द्वारा 11 करोड़ 45 लाख 58 हजार 457 रुपये का बकाया पूरा नहीं करने पर बैंक ने यह कार्रवाई की है. हालांकि, बैंक ने संपत्ति के मालिक को 60 दिनों के अंदर बैंक के बकाये का भुगतान करने के लिए कहा है.
पंजाब नेशनल बैंक, अरगोड़ा के प्राधिकृत अधिकारी मुख्य प्रबंधक इंद्रजीत कुमार के अनुसार बैंक ने संपत्ति की सांकेतिक कब्जा की कार्रवाई करते हुए सिक्यूरिटाइजेशन एंड रिकंस्ट्रक्शन अॉफ फायनांशियल एसेट्स एंड इंफोर्समेंट अॉफ सिक्यूरिटी इंटरेस्ट अधिनियम व सिक्यूरिटी इंटरेस्ट (इंफोर्समेंट) नियम के तहत डिमांड नोटिस जारी किया है. बैंक ने संस्थान के गेतलातू स्थित संपत्ति पर सांकेतिक कब्जा किया है. बैंक ने उक्त राशि के साथ ब्याज व चार्ज एक जनवरी 2013 के प्रभाव से वसूली करने का नोटिस दिया है.
सांकेतिक ताैर पर हुआ कब्जा
(1) गेतलातू स्थित खाता नंबर 03, प्लाट नंबर 583 (49 डिसमिल) (2) खाता नंबर 03, प्लाट नंबर 582, 583 (50 डिसमिल) (3) खाता नंबर 03, प्लाट नंबर 582 (20 डिसमिल) (4) खाता नंबर 03 व 66, प्लॉट नंबर 581, 582 (80.25 डिसमिल) (5) खाता नंबर 16, प्लॉट नंबर 588, 589 (51 डिसमिल) (6) इंद्रपुरी रातू रोड स्थित खाता नंबर 13, आरएस प्लॉट 1017 (14 कट्ठा व सात छटांक) व मल्टीस्टोरेज कंपलेक्स
पंजाब नेशनल बैंक द्वारा बीआइटीटी की संपत्ति पर कब्जा नहीं लिया गया है. कुछ भ्रम की स्थिति पैदा हुई है. जरूरत पड़ने पर संस्थान सभी तथ्यों पर अपना पक्ष रखेगी. बैंक द्वारा मुख्य रूप से रातू रोड की संपत्ति को बेच कर ऋण भुगतान करने की बात कही गयी है. इसके लिए संस्थान के द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही इसका समाधान हो जायेगा. संस्थान के पठन-पाठन आदि पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है. बैंक के साथ विवाद शीघ्र ही सुलझा लिया जायेगा.
-विनय कुमार सिंह, सीइअो, बीटीटीआइ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola