रांची : राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए 39 सदस्यीय दल दिल्ली रवाना

Updated:
विज्ञापन

रांची : इंस्पायर अवार्ड की राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए सोमवार को रांची रेलवे स्टेशन से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से झारखंड का 39 सदस्यीय दल दिल्ली रवाना हुआ. दल का नेतृत्व राज्य नोडल अधिकारी सह दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल रांची के आरडीडीई अशोक कुमार शर्मा कर रहे थे. इसके अलावा दल में 31 […]

विज्ञापन
रांची : इंस्पायर अवार्ड की राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए सोमवार को रांची रेलवे स्टेशन से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से झारखंड का 39 सदस्यीय दल दिल्ली रवाना हुआ. दल का नेतृत्व राज्य नोडल अधिकारी सह दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल रांची के आरडीडीई अशोक कुमार शर्मा कर रहे थे. इसके अलावा दल में 31 विद्यार्थी व गाइड प्रधानाध्यापक अशोक प्रसाद सिंह, मनु कुमारी, सतीश कुमार सिंह, नूतन कुमारी सहित सात शिक्षक-कर्मचारी शामिल हैं.
इंस्पायर अवॉर्ड विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन दिल्ली में 14 व 15 फरवरी को होगा. नोडल पदाधिकारी श्री शर्मा ने बताया कि झारखंड के विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी के लिए कई साइंटिफिक मॉडल तैयार किये हैं, जो आम लोगों के लिए सहायक सिद्ध हो सकता है. बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा मॉडल में झलकती है, जिसका प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में होगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola