रांची : स्वर्णरेखा नदी के जीर्णोद्धार की बन रही योजना, 70 करोड़ खर्च होने का अनुमान
रांची : नाले में तब्दील हो चुकी स्वर्णरेखा नदी का संरक्षण एवं जीर्णोद्धार किया जायेगा. इस कार्य का डीपीआर बनानेवाली कंपनी ने शुक्रवार को नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह के समक्ष योजना के प्रारूप का प्रेजेंटेशन दिया. गुजरात के अहमदाबाद की परामर्शी कंपनी एचसीपी डिजाइन एंड कंसल्टेंट को हर हाल में 20 फरवरी तक […]
रांची : नाले में तब्दील हो चुकी स्वर्णरेखा नदी का संरक्षण एवं जीर्णोद्धार किया जायेगा. इस कार्य का डीपीआर बनानेवाली कंपनी ने शुक्रवार को नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह के समक्ष योजना के प्रारूप का प्रेजेंटेशन दिया. गुजरात के अहमदाबाद की परामर्शी कंपनी एचसीपी डिजाइन एंड कंसल्टेंट को हर हाल में 20 फरवरी तक डीपीआर बना देने का निर्देश दिया गया. प्राथमिक स्तर पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने में लगभग 70 करोड़ रुपये व्यय होने का अनुमान है.
आपके शहर में
कंपनी द्वारा बताया गया कि 18 किलोमीटर नगरीय क्षेत्र में पड़ने वाली स्वर्णेरखा नदी को प्रदूषण मुक्त किया जायेगा. नदी के मूल स्वरूप में कम से कम परिवर्तन करते हुए जीर्णोद्धार कार्य किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए